Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
डार्क चॉकलेट के स्वास्थ्य लाभ
डार्क चॉकलेट पोषक तत्वों से भरपूर होती है जो आपकी सेहत पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। कोको पेड़ के बीजों से बनी यह चॉकलेट पूरी पृथ्वी पर ऐन्टी-ऑक्सीडेन्ट का सबसे बढ़िया स्रोत है। चाकॅलेट खाने वालों को अब चाकॅलेट खाने का एक और बहाना मिल गया क्योंकि एक नए अध्ययन के मुताबिक 'डार्क चॉकलेट" न सिर्फ हमारा मिजाज दुरूस्त करती है, बल्कि उच्च रक्तचाप के स्तर को नियंत्रित करने में भी मदद कर सकती है।
डार्क चॉकलेट के पोटैशियम और कॉपर स्ट्रोक और हृदय सम्बन्धी रोगों को रोकने में सहायक हैं। चॉकलेट में उपस्थित आयरन खून की कमी से बचाता है और चॉकलेट में उपस्थित मैग्नीशियम टाइप-2 मधुमेह, उच्च रक्त चाप और हृदय रोगों से बचाता है।
हाल ही में डार्क चॉकलेट के कई स्वास्थ्य सम्बन्धी लाभ खोजे गये हैं। डार्क चॉकलेट खाने से निम्नलिखित स्वास्थ्य सम्बन्धी लाभ हो सकते हैं-

हृदये के लिये अच्छी है
शोध दर्शाते हैं कि डार्क चॉकलेट को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में हफ्ते में दो या तीन बार खाने से रक्तचाप को कम करने में सहायता मिलती है। डार्क चॉकलेट रक्त परिसंचरण को बेहतर बनाती है और रक्त का थक्का जमने से रोकने में सहायता मिलती है। डार्क चॉकलेट खाने से आर्टीरियोस्केलेरॉसिस (धमनियों का कठोर होना) को भी रोकने में मदद मिलती है।

आपके मस्तिष्क के लिये अच्छी है
डार्क चॉकलेट हृदय के साथ-साथ मस्तिष्क में भी रक्त बहाव को बेहतर बनाती है जिससे संज्ञानात्मक क्रिया बेहतर होती है। डार्क चॉकलेट से स्ट्रोक के खतरे को कम करने में सहायता मिलती है। डार्क चॉकलेट खाने से आप प्रसन्न रहेंगें।

रक्त शर्करा को नियन्त्रित करने में सहायक
डार्क चॉकलेट आपकी रक्त वाहिकाओँ को स्वस्थ बनाती है और निर्बाध परिसंचरण जारी रखकर टाइप-2 मधुमेह के खतरे से बचाती है। डार्क चॉकलेट के फ्लैवेनॉइड्स कोशिकाओं को सामान्य रूप से कार्य करने में सहायता करते हैं जिससे शरीर के अपने इन्सुलिन का उपयोग बेहतर होता है और इन्सुलिन का प्रतिरोध कम होता है। डार्क चॉकलेट का ग्लाइसीमिक इन्डेक्स भी कम होता है अर्थात इसको खाने से रक्त में अचानक शर्करा की मात्रा नहीं बढ़ेगी।

डार्क चॉकलेट ऐन्टी-ऑक्सीडेन्ट से भरपूर है
डार्क चॉकलेट ऐन्टी-ऑक्सीडेन्ट से भरी होती है। ऐन्टी-ऑक्सीडेन्ट शरीर को फ्री रैडिकल्स से मुक्त करने में सहायक होते हैं जो हमारी कोशिकाओं को आक्सीकरण द्वारा नष्ट करते हैं। फ्री रैडिकल्स उम्र दराज दिखने और कैन्सर के कारक होते हैं, इसलिये ऐन्टी-ऑक्सीडेन्ट युक्त भोज्य पदार्थ जैसे कि डार्क चॉकलेट खाने से कई प्रकार के कैंसर तथा बढ़ती उम्र से बचा जा सकता है।

विटामिन और खनिज प्रचुर मात्रा मे
डार्क चॉकलेट में निम्नलिखित विटामिन और खनिज अधिक मात्रा में होते हैं- पोटैशियम, कॉपर, मैग्नीशियम, आयरन

कैविटी के खतरे को कम करे
डार्क चॉकलेट में थियोब्रोमीन होने के कारण दाँत के इनैमेल को मजबूत बनाता है। इसका मतलब यह है कि अन्य मिठाइयों के विपरीत दाँतों की सही देखभाल की स्थिति में डार्क चॉकलेट कैविटी के खतरे को कम करती है।



Click it and Unblock the Notifications
