Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
वेट लॉस करने के लिये पीजिये टेस्टी मिल्क शेक
हम सभी जानते हैं कि सेहत हमारे लिये क्या मायने रखती है। इंसान के पास चाहे जितना पैसा आ जाए पर अगर उसके पास अच्छी सेहत नहीं है तो वह जिंदगी में कभी आगे नहीं बढ सकता। खराब सेहत से आप कभी जिंदगी की जंग नहीं लग सकते हैं। अच्छी लाइफस्टाइल और खान-पान की मदद से आप अपने शरीर को बहुत सारा पोषण दे सकते हैं। अच्छी डाइट लेने से आप दोनों ही तरह से शारीरिक और मांसिक तौर पर खुश और चुस्त रह सकते हैं।
सही डाइट को ना अपनाने से आप जरुरत से ज्यादा मोटे हो सकते हैं साथ ही आपको कई बीमारियां जैसे, मधुमेह और हाई कोलेस्ट्रॉल की भी समस्या पैदा हो सकती है। आज के जमाने में कई ऑफिस जाने वाले लोग हैं जिनके पास एक्सरसाइज करने का बिल्कुल भी समय नहीं होता। इसलिये हम आपको कुछ ऐसे टेस्टी मिल्क शेक्स बता रहे हैं, जिसको नाश्ते के दौरान पी कर आप अपना मोटापा कम कर सकते हैं। आइये जानते हैं कुछ इन्हीं मिल्क शेक्स के बारे में कि ये बनाए कैसे जाते हैं।

स्ट्रॉबेरी ऑरेंज शेक
2 कप ऑरेंज जूस में 1 कप स्ट्रॉबेरी डाल कर ब्लेंड कर लें। फिर उसमें 2 से 3 स्लाइस केले, 2 कप फैट फ्री मिल्क और 1 कप आइस क्यूब डाल कर ब्लेंड करें और सर्व करें।

सोया मिल्क शेक
फैट फ्री चॉकलेट सीरप, लो फैट सोया मिल्क, 2 चम्मच कॉफी के दाने और वेनीला सोया आइसक्रीम मिला कर ब्लेंड करें। फिर सर्व करें।

बनाना चॉकेलट मिल्क शेक
ब्लेंडर में 2 स्लाइस केले, 1 चम्मच वेनीला एक्सट्रेक्ट, 1 कप सोया मिल्क, 1 चम्मच चीनी, 1 चम्मच कोकोआ पाउडर और 1 कप प्लेन लो फैट दही मिला कर मिक्स करें। सर्व करें।

कॉफी मोचा डाइट शेक
1 चम्मच कॉफी पाउडर, 1 चम्मच कोकोआ पाउडर, 1 चम्मच चीनी, 1 चम्मच प्लेन लो फैट दही और 1 चम्मच पाउडर प्रोटीन सप्पलीमेंट को मिला कर तब तक ब्लेंड करें जब तक कि वह स्मूथ ना हो जाए।

स्ट्रॉबेरी ऑरेंज मिल्क पॉप
2 कप स्ट्रॉबेरी फ्लेवर मिल्क, 1 कप ऑरेंज पॉप, सेमी स्वीट चॉकलेट चिप्स और आइस क्यूब्स। इसे तुरंत ही सर्व करना सही होगा।

ब्लूबेरी क्रैनबेरी मिल्क शेक
एक ब्लेंडर में 1 कप क्रैनबेरी जूस, 4 स्ट्रॉबेरी, थोड़ी सी ब्लूबेरी, रसभरी, 1 स्लाइस केला, आधा कप दही और आइस क्यूब मिला कर ब्लेंड कर के सर्व करें।

आम लस्सी
2 स्लास आम, 1 कप स्किम मिल्क, आधा कप दही, 1 छोटा चम्मच इलायची और थोड़े से कटे हुए पिस्ते के टुकड़ों को ब्लेंड करें और सर्व करें।

पम्पकिन मिल्क शेक
यह काफी सेहतमंद पेय है। ब्लेंडर में 1 स्कूप वेनिला लो फैट आइसक्रीम, स्किम मिल्क, 1 पम्पकिन पाई मिला कर ब्लेंड करें। इस मिश्रण को तब तक फेंटे जब तक कि यह क्रीमी ना हो जाए।

रसभरी-एवाकाडो शेक
ब्लेंडर में 1 छिला हुआ एवाकाडो , 3/4 कप ऑरेंज जूस, 2 कप रसभरी जूस, 1 कप फ्रीज की हुई रसभरी, 1 कप लो फैट मिल्क और थोड़े से आइस क्यूब डाल कर ब्लेंड करें।

डेट मिल्कशेक
1 कप जमी हुई वेनीला दही, 1 कप लो फैट मिल्क, 1/2 कप कुंची हुई खजूर, 1 चम्मच वेनीला एक्सट्रेक्ट और आइस क्यूब्स ले कर तब तक ब्लेंड करें जब तक कि वह स्मूथ ना हो जाए।

एप्पल मिल्कशेक
1/4 किलो सेब, 1 चम्मच शुगर फ्री, 1 कप स्किम मिल्क, 1 कप पानी और थेाड़े से आइस क्यूब को ब्लेड कर लें।



Click it and Unblock the Notifications
