Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
कैसे बनाएं सिक्स पैक एब्स
आज हर पुरुष सिक्स पैक एब्स की चाहत रखने लगा है। महिलाओं में बढ़ते अगल तरह के पुरुषों की चाहत इसकी प्रमुख वजह है। पुरुष अपने स्थूलकाय शरीर को आकर्षक दिखाने और सिक्स पैक एब्स के प्रति काफी सजग हो गए हैं। लेकिन सिक्स पैक एब्स बनाएं कैसे? आईए जानते हैं।
अगर आपकी भी तमन्ना है कि लड़कियों की नजर हर वक्त आपकी ही ओर हो तो आप भी सक्स पैक एब्स बना डालिये, इसके लिये हम आपकी मदद करेगें और बताएगें कि ऐसा कैसे करना है। तो सबसे पहले यह बता दें कि अगर आप मोटे हैं और आपकी तोंद हद से ज्यादा बढी हुई है तो उसे कम करने में पूरा ध्यान लगाएं क्योंकि 6 पैक एब्स ऐसे ही नहीं बनती, इसे बनाने के लिये काफी समय लग जाता है।
फिट शरीर न सिर्फ लोगों द्वारा पसंद किया जाता है बल्कि यह एक अच्छे स्वास्थ्य की निशानी भी है। नीचे बताए गए सलाह को अपना कर आप अपने शरीर को आकर्षक रूप दे सकते हैं।

फैट कम करें
आपका बढ़ा हुआ तोंद तभी आकार में आ सकेगा, जब फैट को कम किया जाए। निम्नलिखित तरीकों से आप अपने शरीर के फैट को कम कर सकते हैं।

कार्डियो वर्कआउट
कार्डियो वर्कआउट यानी हृदय से संबंधित व्यायाम। इसके जरिए फैट सबसे तेजी से कम होता है। इस व्यायाम से हृदय गति बढ़ती है और पसीना निकलता है, जिससे फैट विघटित होकर काम की ऊर्जा में परिवर्तित हो जाता है। इससे त्वचा के फैट का तेजी से क्षय होता है और शारीरिक बनावट सुडौल होता है। कार्डियो वर्कआउट कई तरह से किया जा सकता है। इसके लिए साईकिलिंग, दौड़, तैराकी और डांस का सहारा लिया जा सकता है।

3. कम भोजन लें
वजन घटाने के लिए जरूरी है कि हाई मेटाबॉलिक रेट को बनाए रखा जाए क्योंकि हाई मेटाबॉलिज्म फैट को नष्ट कर देता है। हाई मेटाबॉलिक रेट हासिल करने का एकमात्र तरीका यह है कि दिन भर नियमित अंतराल पर थोड़ा-थोड़ा भोजन किया जाए। साथ ही कहीं भी एक जगह पर पड़े नहीं रहना चाहिए। इससे पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है और अनावश्यक रूप से शरीर में फैट एकत्रित होता है।

4. नाश्ता लेना न भूलें
नाश्ता दिन का सबसे महत्पवूर्ण भोजन होता है और इसे किसी भी कीमत पर छोड़ना नहीं चाहिए। सो कर उठने के एक घंटे के अंदर नाश्ता करने से पूरे दिन मेटाबॉलिक रेट उच्च स्तर पर बना रहता है।

5. वेट ट्रेनिंग करें
कभी-कभी भारोत्तोलन मसल्स के लिए काफी कारगर होता है। जो लोग शक्तिशाली शरीर चाहते है उनके लिए तो भारोत्तोलन लाभदायक है ही, साथ ही सुडौल शरीर हासिल करने में भी यह उपयोगी होता है।

6. मसल्स बनाएं
एक बार जब बॉडी फैट खत्म हो जाए तो फिर मसल्स को 6 पैक एब्स में ढालने की बारी आती है। इसके लिए कुछ व्यायाम सहायक हो सकते हैं।

7. क्रंच
क्रंच एक तरह का बहु-उपयोगी व्यायाम है, जिससे एबडोमिनल मसल्स में लचीलापन आता है। इस व्यायाम को करने के लिए जमीन पर पीठ के बल लेटा जाता है। घुटनों को मोड़ लिया जाता है और दोनों हाथों को सर के पीछे रखा जाता है। शरीर को इतना ऊपर उठाया जाता है कि सर घुटने को छू सके। इस व्यायाम का असर अपर और मिडिल एबडोमेन पर होता है।

8. लेग लिफ्ट्स
लेग लिफ्ट्स से न सिर्फ लोअर एबडोमिनल के मसल्स शेप में आते हैं, बल्कि इससे जांघ भी बेहतर होते हैं और हेमस्ट्रींग को मजबूती मिलती है। पीठ के बल जमीन पर लेट कर अपने दोनों पैरों को ऊपर उठाना चाहिए और जहां तक संभव हो सके आगे की ओर झुकाना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications