Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
कैसे बने शाकाहारी?
शाकाहारी भोजन यकीनन आपकी सभी पोषक जरूरतों को पूरा करते हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि आप विभिन्न प्रकार के भोजनों का सेवन करें ताकि आपको जिन पोषक तत्वों की बुनियादी तौर पर जरूरत है उन्हें कवर किया जा सके। आज पूरी दुनिया में जितने लोग भी नॉन वेजिटेरियन हैं वे खुद को वेजिटेरियन डाइट की ओर प्रोत्साहित कर रहे हैं। ऐसा इसलिये क्योंकि आपको जितना पोषण वेजिटेरियन डाइट में मिलेगा उतना पशु-पक्षी को खा कर नहीं मिलेगा।
अगर आप जन्म से ही मंसाहारी रहे है तो आप को शाकाहारी बनने में मुश्किल हो सकती है। और इसके लिए आपको अपने आपको दिमागी तौर पर तैयार करना पड़ेगा। नॉन वेजिटेरियन से खुद को वेजिटेरियन बनाना कोई आसान काम नहीं है। अगर आप भी शाकाहारी बनने का सोंच रहे हैं तो हम इसमें आपकी मदद करेगें और बातएंगे कि ऐसा कैसे किया जा सकता है, तो ध्यान से पढ़े।
ऐसे बने शाकाहारी -
1. मानसिक स्वीकृति- अगर आप जन्म से ही मंसाहारी रहे है तो आप को शाकाहारी बनने में मुश्किल हो सकती है। और इसके लिए आपको अपने आपको दिमागी तौर पर तैयार करना पड़ेगा। अभी आपका मन करेगा कुछ नॉन-वेज खाने का तो उसके लिए आपको अपने दिमाग पर नियंत्रण रखना पड़ेगा। ये तभी हो सकता है जब आप अपने दिमाग में ये बात बैठा लें की आपको पूरी तरह शाकाहारी बनना है।
2. जीवनशैली में परिवर्तन की सूची बनाये- शाकाहारी भोजन के साथ आपको अपने जीवन में कई आवश्यक बदलाव की जरूरत होगी। और ये आप पर निर्भर करता है की आप अपनी ज़िन्दगी में कितना बदलाव करते है। सबसे पहले आप शाकाहारी रेस्तरां, सुपरमार्केट और स्टोर्स ढूढे़ं जहा आपके मन पसंद का खाना मिले।
3. परिवार और दोस्तों को सूचित करें- अपने परिवार और दोस्तों को बाताये की आपने शकाहारी बानाने का निर्णय किया है। जिससे अगर आप उनके साथ खाना खाते है तो वो आपके लिए शकाहारी भोजन तैयार रखेगें। हो सकता है आप को बहुत सारे सवालो का सामना करना पड़े पर आप अपने आपको तैयार रखे ताकि आप उनके जवाबों का उत्तर तथ्य के साथ दे सके।

4. फलों और सब्जियों को अपने भोजन का हिस्सा बनाये- फल तथा सब्जियां ऐसे खाद्य हैं जिन को खाने से आप की सेहत अच्छी रहती है। इनमें कैलोरी कम, फाइबर अधिक तथा साथ ही विटामिन्स, मिनरल्स तथा एंटीआक्सीडैंट्स भी पाए जाते हैं। ये हृदय रोगों तथा स्ट्रोक के खतरे को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। ये रक्तचाप तथा कोलैस्ट्रोल को नियंत्रण में रखते हैं।
5. मौसम के अनुसार खाएं- फल तथा सब्जियां शाकाहारी डाइट का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ये स्वाद तथा ताजगी के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। इस लिए फलों तथा सब्जियों को मौसम के हिसाब से ही खरीदा जाए। जब आप किसी मौसम में ताजा फल खरीदते हैं तो आपको उन्हें असाधारण रूप से स्वादिष्ट बनाने के लिए कुछ अधिक नहीं करना पड़ता। हर मौसम की अपनी विशिष्टता होती है और हर मौसम में आपके लिए बहुत कुछ स्वादिष्ट उपलब्ध होता है। फल तथा सब्जियों का सेवन करना आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी जेब के लिए भी एक वरदान है।
6. वेजिटेरियन रेसेपी किताबें खरीदें- शकाहारी भोजन के साथ आप बहुत सारे एक्सपेरिमेंट कर सकते है। अगर आप कुछ ही वेजिटेरियन खाना पकाना जानते हैं तो आप आसानी से नॉन वेज की तरफ जा सकते है। इसके लिए एक अच्छी वेजिटेरियन बुक खरीदे और खुद शकाहारी खाना पकाए और खाए।
7. नॉन वेज धीरे-धीरे खाना छोड़े- अचानक मांस, मछली और चिकन खाना मत छोड़े इसके उलटे प्रभाव भी हो सकते है जैसे की जब एक व्यक्ति को धूम्रपान या शराब छोड़ने पर होते है। इसलिए धिरे-धिरे पर नियमित रूप से अपने आहार में नॉन-वेज की मात्रा की कमी करे। इससे आप को आसानी होगी और नॉन - वेज के दुसरे विकल्प ढूंढें.
8. फाइबर को न भूलें- फाइबर की उच्च मात्रा वाले भोजन सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं होते हैं बल्कि ये भूख को काबू में रखने और कोलैस्ट्रोल कम करने तथा पाचन प्रणाली को स्वस्थ रखने में भी सहायक होते हैं। फाइबर पौधों से प्राप्त भोजन का हिस्सा है जिसे हमें कोई कैलोरी नहीं मिलती परंतु यह हमारी पाचन प्रणाली को साफ करने में सहायक होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
