Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
किम कार्दशियन से सीखिये कैसे किया जाता है वेट लॉस
हॉलीवुड अभिनेत्री, मॉडल और समाजसेविका किम कार्दशियन अभी हाल ही में एक प्यारे से शिशु की मां बनीं। किम एक ऐसी अदाकारा हैं जो अपनी बॉडी शेप को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में बनी रहती हैं। प्रेगनेंसी के बाद कई सेलेब्रिटियों के फिगर पर असर पड़ा है, उदाहरण के तौर पर हमारी विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय को ही ले लीजिये। जिनका फिगर बेडोल हो जाने के बाद मीडिया ने उनका कितना मज़ाक उड़ाया था। पर समय रहते ही ऐश्वर्या ने अपने फिगर पर काफी महनत की और उसे देखने लायक बना लिया।
इसी तरह से प्रेगनेंसी के बाद किम को भी काफी झटका लगा पर अगर अब आप किम को देखें तो आप उनके फिगर को देख कर हैरान रह जाएंगे। किम का फिगर कहीं ज्यादा बेहतर और फिट दिखाई देने लगा है। किम ने आखिर ऐसा क्या किया जिससे उनका फिगर पहले से भी बेहतर दिखाई देने लगा।
किम ने अपनी डाइट में हर तरह का पोषक आकार शामिल किया, भले चाहे वह कार्बोहाइड्रेट हो या फिर वसा की ही थोड़ी सी मात्रा क्यूं ना हो। तो, चलिये देखते हैं कि किम ने प्रेगनेंसी के बाद का वजन घटाने के लिये किस तरह के डाइट प्लान का उपयोग किया।

लीन प्रोटीन
किम कार्दशियन अपनी लीन प्रोटीन में अंडे का सफेद भाग और सी फूड खाती हैं।

मेवे
अगर आपको वजन कम करना है तो आपके लिये सबसे अच्छा मेवा है बादाम। इसको खाने से शरीर को वर्कआउट करने के लिये शक्ति मिलती है।

एवोकाडो
इसमें अच्छा वसा पाया जाता है। यह बेस्ट होने के साथ साथ हेल्दी होता है इसलिये किम इसे रोज खाती हैं।

स्वस्थ कार्ब
किम के लिये स्वस्थ कार्ब का मतलब है लो फैट डेयरी प्रोडक्ट आहार और आलू।

सलाद
किम सलाद जरुर खाती हैं और सलाद के रूप में ब्रॉकली तथा सलाद पत्ता शामिल करती हैं। इसे वह लंच के समय खाती हैं।

चीज़
अगर प्रेगनेंसी के बाद वजन बढ गया हो तो आपको लो कैलोरी वाला चीज़ खाना चाहिये। वजन घटाने में स्विस चीज बहुत लाभकारी होती है। इसमें 100 ग्राम कैलोरीज और 8 ग्राम वसा पाया जाता है।

ऑलिव ऑयल
किम केवल वही आहार खाती हैं जो केवल ऑलिव ऑयल में पकाया गया हो। तो अगर आपको भी अपना वजन कम करना हो वेजिटेबल ऑयल छोड़ कर ऑलिव ऑयल खरीद लाइये।

रेशा
यह एक हेल्दी तत्व होता है जिसे खाने में जरुर शामिल करना चाहिये। ओट्स और गेहूं की बनी ब्रेड खाइये।

पानी
खाने से पहले आपको पेट भर कर पानी पीना चाहिये जिससे भूख मिट सके।

स्वस्थ वसा
किम जो भी स्वस्थ वसा खाती थीं, उसमें से सल्मन और ट्यूना मछली आम थी। इसमें ओमेगा 6 फैटी एसिड होता है जो कि वेट कंट्रोल करने में मददगार होता है।



Click it and Unblock the Notifications
