Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इस काले सूट में ऐश्वर्या राय दिखीं बिल्कुल बोरिंग
आखिर ऐश्वर्या राय बच्चन को क्या हो गया है? हमें पता है कि ऐश्वर्या राय को पारंपरिक पोशाकों से बहुत प्यार है इसलिये वे हर इवेंट में अनारकली या सल्वार कमीज पहनी देखी जाती हैं। कभी कभार ऐसा भी होता है कि वो जो कुछ भी पहन कर किसी समारोह में आती हैं तो कुछ गल्तियां कर बैठती हैं, जिससे उनका लुक खराब हो जाता है। अभी हाल ही में ऐश को रेहाना घई के बर्थडे पर सल्वार कमीज़ में देखा गया जो कि उनका ट्रेड मार्क है।
इस जार्जजेट चूड़ीदार सूट या फिर कहें काले शिफॉन के कपड़े में ऐश ने हमें थेाड़ा निराश कर दिया। प्लेन ब्लैक लूज चूड़ीदार में लाइट ग्रीन कलर का काम किया गया था। इस प्लेन सूट के स्लीव्स में काले रंग के सितारे जड़े हुए थे जिस वजह से यह सूट थोड़ा बहुत पार्टी वियर का लग रहा था। इसके अलावा अगर ऐश के रूपट्टे की बात करें तो उसमें सिल्क पाइपिंग की हुई थी , जिसको ऐश ने इस कदर ओढ़ा था कि उनका पूरा सूट उसी से ढंक गया।

ऐश्वर्या राय ने इस काले और हरे रंग के सूट को काले पंप के साथ पहना था जिस पर एक छोटा सा सफेद रंग का फूल लगा हुआ था। ऐशवर्या ने एक्ससरी के रूप में ज्यादा कुछ पहनने की जरुरत नहीं समझी। उन्होंने अपनी उंगली में बस एक बड़ी सी हरे रंग की पन्ने की अंगूठी पहन रखी थी। अब अगर उनके हेयर स्टाइल की बात करें तो वो हमेशा अपने बालों को खुला छोड़ना ही पसंद करती हैं। उनके स्ट्रेट हेयर साइड में थे। उनके सिर में लगा लाल रंग का सिंदूर उन्हें गार्जियस लुक दे रहा था।
मेकअप के नाम पर स्मोकि आई मेकअप और ग्लॉसी पिंक लिप काफी ट्रेडिशनल लग रहे थे। एक्ट्रेस का आउटफिट उन पर काफी भारी लग रहा था। उनके पूरे सूट को उनके काले रूपट्टे ने ढंक रखा था। हमें लगता है कि एश्वर्या खुद को ज्यादा अच्छी तरह से कैरी कर सकती थीं।
इसके अलावा भारी भरकम पंप पहनने के अलावा वे एक अच्छी टी शेप की हील्स पहन सकती थीं। ऐश को अपन अपने हेयरस्टाइल पर भी ध्यान देना चाहिये। वही खुले और सीधे बाल रखने की बजाए उन्हें बिखरे बाल रखने चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications
