Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
पेट की चर्बी घटानी है तो ना माने इस मिथक को
एक रिसर्च के अनुसार बताया गया है कि आपकी कमर का माप आपके भविष्य के स्वास्थ्य को दर्शाता है। अगर आप रोज शाम को जिम में जा कर वर्कआउट करती हैं, तो आपको बताने की जरुरत नहीं है कि कमर की चर्बी को घटाना कितना मुश्किल काम है। बेस्ट डायट और रोजाना एक्सरसाइज करने से आप काफी हद तक अपना बैली फैट कम कर सकती हैं। पतली कमर और टोन पेट पाना हर लड़के और लड़कियों का ख्वाब बन चुका है।
आज की टेक्नॉलजी वाली दुनिया में, आप पेट की चर्बी घटाने के न जाने कौन कौन सी भ्रामक बाते सुनेगे, हमें पता नहीं। आज हम आपको पेट की चर्बी घटाने के कुछ ऐसे झूठ बताएंगे जिन पर लोग आंख बंद कर के विश्वास कर रहे हैं, और मानने लगे हैं कि उनका पेट कम हो जाएगा।

कॉस्मैटिक सर्जरी
कई लोगों को लगता है कि मोटापे से छुटकारा पाने के लिये उन्हें सर्जरी से गुजरना चाहिये लेकिन एक तो यह मंहगी है और दूसरी इसको करवाने से बहुत बुरे प्रभाव पड़ते हैं।

कम खाना
लोग सोंचते हैं कि कम खाने से चर्बी कम होती है। पर जरुरी प्रोटीन और मिनरल न खाने से और दिन भर खुद को भूखा रखने से पेट कभी अंदर नहीं जाएगा।

पेट की एक्सरसाइज
हांलाकि यह बात काफी हद तक सच है, कि अगर आप नियमित पेट की एक्सरसाइज करेगें तो आपका पेट अंदर जाएगा। पर इस एक्सरसाइज के अलावा आपको अपने पूरे शरीर का वजन घटाना होगा , तभी फायदा मिलेगा।

मिल्क प्रोडक्ट
हमें सीमित मात्रा में मिल्क प्रोडक्ट लेना चाहिये। अगर आप चीज और दूध का हद से ज्यादा सेवन करने लगेगें तो आप मोटे होने लगेगें।

वंशानुगत
कुछ लोग बहुत ज्यादा एक्सरसाइज करने के बावजूद भी वजन नहीं कम कर पाते। हांलाकि इसके लिये वंशानुगत पर आरोप लगाना गलत है। वजन कम करने के लिये आपको डाइट और व्यायाम पर ध्यान देना होगा।

साबुत अनाज
साबुत अनाज का सेवन आपके पेट से चर्बी घटा सकता है। ऐसा इसलिये क्योंकि इसे खाने से पेट भरा रहता है और आप मिनट मिनट पर खाने से बच जाते हैं। साथ ही यह वसा को घोल देता है।

एब मशीन
अगर आप सोचते हैं कि जिम में रखी एब मशीन का प्रयोग करने से दो ही दिन में आपका पेट अंदर चला जाएगा तो, ऐसा नहीं होगा। हमेशा याद रखिये कि हर काम का नतीजा धीरे धीरे ही आता है।

मोटापा घटाने वाली दवाइयों का सेवन
अगर आप सोचते हैं कि मोटापा घटाने वाली दवाइयां पेट को जल्द अंदर करेंगी तो ऐसा नहीं है। इसका सेवन करने से आपको घातक बीमारी हो सकती है। इससे आंत में घाव हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
