Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
जिम जाने से ज्यादा अच्छा है डांस करना : नरगिस
आज नरगिस फाकरी को कौन नहीं जानता। रॉकस्टार से पहली बार बॉलीवुड में कदम रखने वाली इस हिरोइन के भारत में लाखो दीवाने बन चुके हैं। नरगिस फाखरी को फिट रहने के लिए जिम से ज्यादा डांस पर भरोसा है। नरगिस बताती हैं कि जब वह भारत में 2010 में आई थीं तो, लोगों को लगात था कि वे काफी पतली हैं और उन्हें वेट बढाने के लिये खूब खान चाहिये। मगर नरगिस के अनुसार विदेश में मॉडलिंग करने के लिये उन्हें अपना वजन कम से कम रखना पड़ता है क्योंकि वहां पर पतली मॉडल्स का ज्यादा क्रेज है।
नरगिस की बॉडी टाइप इस तरह है कि अगर उनका वजन बढ रहा है, तो जरा सा खाना कंट्रोल कर लेने भर से ही वे शेप में आ जाती हैं। नरगिस के बारे में आपको बता दें कि यह पाकिस्तान मूल की लड़की है जो कि न्यूयॉर्क में पली-बढ़ी हैं और अब भारत में करियर बनाने में लगी हुई हैं। किंगफिशर के स्विमसूट कैलेंडर 2009 में वे नजर आईं और उसके बाद से ही फिल्म वालों ने उनमें दिलचस्पी लेना शुरू कर दी। आइए, जानें उनके लाइफ स्टाइल के बारे में

फिट रहने के लिए क्या खास करती हैं?
मैं डांस करती हूं। मुझे लगता है कि खुद को फिट और स्वस्थ रखने के लिए यह एक अच्छा तरीका है। मुझे योग, स्विमिंग और जुंबा डांस करना जिम जाने से ज्यादा आसान लगता है।

अपनी डाइट के बारे में बताइए?
मैं हमेशा लिमिट में खाती हूं। नारियल पानी, फल और सब्जियां ज्यादा लेती हूं ताकि तरोताजा रह सकूं। खुद को भूखा रखना सजा है और मैं ऐसा नहीं करती हूं। हां, फास्ट-फूड खाने से बचती हूं और चाइनीज सूप मेरे फेवरेट हैं।

एक्सरसाइज के बारे में बताइये
मुझे जिम जाना बोरिंग काम लगता है। जब मैं अमेरिका में थी तब में लड़कों के साथ वॉलीबॉल, टैनिस आअैर सॉसर खेलती थी। इसके अलावा रोज वॉकिंग पर जाती थी। मेरे पास साइकिल हुआ करती थी जिस पर मैं घर के किराने का समान लाया करती थी। पर मुंबई में ये सब करना बहुत मुश्किल है क्योंकि यहां पर प्रदूषण और वातावरण खराब है।

खाने का क्या रूटीन है
ब्रेकफास्ट- 2 उबले अंडे और सैंडविच
लंच- मछली या चिकन, उबले आलू और सलाद
डिनर- पालक आलू की सब्जी, राजमा, दाल और 4 चपाती

कब सोती हैं
मैं 9 से 10 बजे के बीच में हर हाल पर अपने बिस्तर पर पहुंच जाती हूं। इससे आप देर रात को कुछ भी खाने से बच जाते हैं। फिर सुबह उठते ही मैं कॉफी या फिर 2 कप ग्रीन टी में नींबू और शहद डाल कर पीती हूं। इससे किडनी और पेट साफ रहते हैं। उसके बाद मैं ब्रेकफास्ट करती हूं।

अपने होंठों की देखभाल कैसे करती हैं?
क्रीम में थोड़ी-सी चीनी मिला कर होठों पर लगाइए तो आपके होठ फ्रैश और स्वस्थ रहेंगे। इसके अलावा अच्छी क्वालिटी का लिप-बाम इस्तेमाल करना चाहिए।

बालों के लिए क्या करती हैं?
मैं रोजाना 20 मिनट तक गर्म तेल से इनकी मालिश करती हूं। मॉडलिंग में हमें अक्सर अपने बालों के साथ तरह-तरह के स्टाइल और एक्सपेरिमैंट करने पड़ते हैं। इसलिए मुझे अपने बालों को स्वस्थ रखना होता है और इस मालिश से ही मैं ऐसा कर पाती हूं।

अपनी दमकती त्वचा का राज बताइए?
अच्छी क्वालिटी के ब्यूटी प्रॉडक्ट इस्तेमाल करती हूं और हमेशा अपनी त्वचा को साफ व नम रखने की कोशिश करती हूं। धूप से बचती हूं और सन-स्क्रीन के बिना बाहर नहीं निकलती। इसके अलावा मैं दिन में खूब सारा नारियल पानी पीती हूं, ताकि मेरा सिस्टम गंदगी से मुक्त रहे। अच्छी और झुर्रियों रहित त्वचा के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल भी करती हूं।

खाने में सबसे ज्यादा क्या पसंद है
मुझे मीठा खाना बहुत पसंद है। रसगुल्ला, आइस क्रीम, कुल्फी, केक, लड्डू और रसमलाई बहुत अच्छी लगती है।

आपकी नजर में रॉकस्टार होने के क्या मायने हैं?
अपने रॉकस्टार आप खुद हो सकते हैं। अगर आप अपने सपनों में यकीन करें, खुद पर भरोसा रखें और वो काम करें जो आप को खुशी दे तो आप ही अपने रॉकस्टार हो सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
