Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ऑफिस में काम करते हैं तो ऐसे रहिये तनाव मुक्त
आज, आधी से ज्यादा आबादी ऑफिस के काम की वजह से तनाव से घिरी रहती है। हम यहां केवल ऑफिस में काम करने वालों लोगों की ही बात करेगें क्योंकि इनकी पूरी जिंदगी में काम का प्रभाव सबसे ज्यादा रहता है। भले ही ऐसे लोग अपने परिवार के साथ कुछ दिन छुट्टी बिताने गए हों या फिर खुद हॉस्पिटल में ही क्यूं ना भर्ती हों, लेकिन ऑफिस के काम का टेंशन हर वक्त इनके सिर पर मंडराता रहता है।
स्ट्रेस यानी तनाव को कंट्रोल करना बहुत जरुरी है, नहीं तो यह दिमाग पर इतना हावी हो जाएगा कि आप इसेस पागल भी हो सकते हैं। अगर आप ऑफिस में दिन-रात काम करते हैं, तो आपको खुद को डी-स्ट्रेस करना जरुरी है। इसके लिये आपके रास्ते में जो कोई खुशियां आए उसे लेना ना भूलें। आप जितना ज्यादा इंज्वाय करेंगे, आप खुद को उतना ही ज्यादा दिमागी रूप से स्वस्थ रख सकेगें।
स्ट्रेस लेने से कई सारी बीमारियां नजदीक आती हैं जैसे, दिल का रोग, मधुमेह और यहां तक कि भिन्न प्रकार के कैंसर भी। तनाव को जितनी जल्दी हो सके कंट्रोल कर लेना चाहिये, नहीं तो बाद में यह बड़ा रूप ले लेती है। तो चलिये जानते हैं कि ऑफिस में काम करने वाले लोग खुद को कैसे डी-स्ट्रेस यानी तनाव से कैसे मुक्त कर सकते हैं।

ध्यान कीजिये
अगर आपके घर के आसपास कोई मेडिटेशन सेंटर है तो, उसमें जा कर अपना नाम लिखवा लीजिये। मेडिटेशन करने से दिमाग की नसें शांत होंगी और आपको बेहतर फील होगा।

ग्रीन टी पीजिये
ग्रीन टी पीने से आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहेगा इसलिये कॉफी की जगह पर इनका सेवन करें।

नहाएं
काम काजी लोगों को अगर अपना स्ट्रेस दूर करना है, तो उन्हें एक अच्छा और रिलैक्स कर देने वाला स्नान करन चाहिये।

बातें कीजिये
जब आप अपने किसी खास दोस्त से अपने दिल की बात करेंगे तो आपके दिमाग को अच्छा लगेगा और आप तनाव से दूर रहेगें।

लंबी सांस लीजिये
खुद को डीस्ट्रेस करना हो तो 5 मिनट के लिये लंबी सांसे लीजिये। ऐसा करने से आप पाएंगे कि आपका प्रेशर लेवल धीरे धीरे नीचे जा रहा है।

योगा
अपनी बिजी लाइफ से थोड़ा सा समय योगा के लिये निकालें, इससे पूरा शरीर तरोताजा हो जाता है और दिमाग को शांति मिलती है।

व्यायाम
सुबह सुबह खुद को बिस्तर से निकालिये और 1 किलो मीटर दौड़ लगा कर वापस आ जाइये। व्यायाम करने से दिमाग को राहत मिलती है।

दिल खोल कर हंसिये
लंबी जिंदगी के लिये हंसना बहुत जरुरी है। इसलिये हर जोक पर ध्यान दीजिये और जोरों से हंसिये।

जिंदगी में म्यूजिक भरिये
वर्किंग लोग काम करते वक्त भी म्यूजिक सुन सकते हैं। ऐसा करने से दिमाग शांत रहता है और सारी टेंशन खतम हो जाती है।

सैर पर निकल जाएं
सैर करने जाने से आपका दिमाग शांत रहेगा। अगर आपका सिर भारी लग रहा है तो ऑफिस से बाहर निकल कर ही सैर पर चली जाएं।

डेट
किसी के साथ डेट पर जाना खुद को स्ट्रेस से दूर करने का एक बहुत ही मजेदार तरीका है।

दुश्मनों से दोस्ती
अगर आपकी लाइफ में कोई दुश्मन है तो, उससे दोस्ती कर लीजिये और खुश रहिये। जिंदगी में बेकार के टेंशन इन्हीं वजह से हो जाते हैं।

आर्ट की सहराहना करें
आपके शहर में म्यूजियम, आर्ट गैलरीज़ या फिर एक्जिबीशन आदि लगते रहते होंगे, तो अगर आपको तनाव कम करना है तो उन्हें देखने जरुर जाएं। आप कुछ आर्ट घर के लिये भी खरीद सकती हैं, जिन्हें देखने से आपको रिलैक्स फील होगा।

कल्पना करें
दिन में किसी ख्वाब की कल्पना करें। ऐसा करने से आपका दिमाग उस ओर जाएगा जो चीज़ खूबसूरत है।

टेक्नॉलिजी से दूर रहें
मोबाइल फोन, लैपटॉप्स या फिर कोई भी ऐसी चीज जो आपको परेशान करे, उससे दूर रहें। हफ्ते में एक दिन तो आपकेा अपना मोबाइल बंद कर देना चाहिये।

नई डाइट अपनाएं
नई डाइट अपनाने से आप को काफी मदद मिलेगी। वर्किंग लोगों को हेल्दी डाइट खानी चाहिये जिससे वे दिमागी रूप से स्वस्थ रहें।

एक छोटी सी यात्रा का प्लान बनाएं
वर्किंग लोग खुद को डी स्ट्रेस करने के लिये किसी यात्रा पर जा सकते हैं। या तो आप अकेले ही जाएं या फिर किसी नजदीकी को साथ ले कर जाएं।

मदद लीजिये
अगर आपको इतना ज्यादा स्ट्रेस हो गया है कि आपको कोई भी प्राकृतिक इलाज नहीं भा रहा है तो, आप डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।



Click it and Unblock the Notifications
