Latest Updates
-
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व
इसको खा कर पाएं तनाव से मुक्ती
तनाव यानी की स्ट्रेस एक मनःस्थिति से उपजा विकार है। मनःस्थिति एवं परिस्थिति के बीच असंतुलन एवं असामंजस्य के कारण तनाव उत्पन्न होता है। तनाव एक द्वन्द है, जो मन एवं भावनाओं में गहरी दरार पैदा करता है। तनाव अन्य अनेक मनोविकारों का प्रवेश द्वार है। उससे मन अशान्त, भावना अस्थिर एवं शरीर अस्वस्थता का अनुभव करते हैं। ऐसी स्थिति में हमारी कार्यक्षमता प्रभावित होती है और हमारी शारीरिक व मानसिक विकास यात्रा में व्यवधान आता है।
क्या आपको पता है कि आप जो भी खाते हैं उससे आपकी सोच और अहसास पर प्रभाव पड़ता है। यहाँ पर 15 ऐसे भोज्य पदार्थ बताये जा रहे हैं जिनसे आपका मन शांत होगा और आप तनाव का बेहतर मुकाबला कर पायेंगे -

1- गिरीदार फल
गिरीदार फल में सिलेनियम होता है, एक ऐसा खनिज जिसकी कमी से बेचैनी, उत्सुक्ता और थकावट होती है। इसलिये थोड़े गिरीदार फल खाने से आप शांत रहेगें।

2- चॉकलेट
चॉकलेट के साथ अपने अन्दर की चाहतों का आगाज करें। इनमें उपस्थित ऐनान्डमीन मस्तिष्क में डोपामीन स्तर को नियन्त्रित करके दिमाग को शांत और तनाव मुक्त रखता है।

3- पालक
पॉपआइ के पसन्दीदा पालक में मैग्नीशियम होता है जो मस्तिष्क को अतिप्रतिक्रिया से रोकता है। लैह तत्व के साथ-साथ विटामिन ए तथा सी की सही मात्रा स्वस्थ आहार लेने में भी सहायक होता है।

4- पास्ता
समूचे दानों से बना पास्ता मैग्नीशियम से भरपूर होता है जिसकी कमी से तनाव बढ़ता है।

5- ब्लूबेरी
स्वादिष्ट फल ब्लूबेरी ऐन्टी-ऑक्सीडेन्ट से भरपूर होते हैं जिन्हें तनाव कम करने के लिये अत्यधिक प्रभावशाली माना जाता है।

7- बादाम
बादाम में उपस्थित जिंक और विटामिन बी12 इसे इस सूची में शामिल करवाते हैं। ये पोषक तत्व मूड को सन्तुलित रखते हैं और चिंता दूर होती है।

8- हरी चाय
दिन की शुरुआत में एक कप हरी चाय से बेहतर कोई भी चीज मानव मस्तिष्क को शंत नहीं कर सकती। वास्तव में, कई लोग तो इसके कारण तुरन्त राहत का अहसास करते हैं।

9- मछली
सालमन और मैकेरेल मछलियाँ ओमेगा-3 वसीय अम्लों से भरपूर होती हैं जो मस्तिष्क के लिये सिलेनियम और ट्रिप्टोफैन उपलब्ध कराती हैं जो मस्तिष्क को शांत करता है।

10- ओट्स
शरीर के लिये आवश्यक सिरोटोनिन की मात्रा को बढ़ाने में सहायक जई कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करने के साथ-साथ शांत मन से दिन बिताने में मददगार होती है।

11- दूध
चौंक गये। दूध में ट्रिप्टोफैन होता है जो सिरोटोनिन के स्तर को बनाये रखकर मस्तिष्क को शांत रखने में सहायक होता है।

12- ब्रॉकली
हरा अपनायें। ब्रॉकली से आपको शरीर के लिये आवश्यक पोटैशियम मिलता है जिसकी कमी से थकान और तनाव होता है।

13- कीवी
कीवी को भी ट्रिप्टोफैन को सिरोटोनिन में परिवर्तित करने के लिये जाना जाता है जिससे मस्तिष्क को चिंता मुक्ति का अहसास होता है।

14- केले
कम रेशे वाले केले गैस के खतरे को कम करते हैं जिससे कि दिन भर शांत रहकर तनाव मुक्त रह सकते हैं।

15- चावल
एक ऐसा कार्बोहाइड्रेट जो मस्तिष्क को शांत करता है और यह सुपाच्य होने के साथ-साख कम वसा वाला होता है।

इसको खा कर पाएं तनाव से मुक्ती
दिये गये भोज्य पदार्थों को अपने आहार में शामिल करके आप चिंता को कम कर सकते हैं। इसके अलावा पर्याप्त मात्रा में पानी पियें जिससे कि विषैले पदार्थों को बाहर करके आप स्वस्थ एवं सुखमय जीवन बितायें।



Click it and Unblock the Notifications
