Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
नाश्ते के दौरान ना करें ये गल्तियां
नाश्ता किसी भी दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन होता है, लेकिन लोग इस भोजन के बारे में यह नहीं जानते कि यदि वे इसे छोड़ देते हैं तो इसका उनके वज़न पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। एक पंजीकृत डाइटीशियन और बीयांड दि वेइंग स्केल पर स्वास्थ्य ब्लॉगर, आकांक्षा झालानी नाश्ते से जुड़े मिथकों के बारे में बता रही है ताकि आप दिन के सबसे महत्वपूर्ण आहार का स्वस्थ तरीके से आनंद ले सकें।

1: फलों का रस निकालना
जब आप फलों का रस निकालने के लिए अपना ब्लेंडर शुरु करते हैं तो याद रखिए कि इस प्रक्रिया से फलों के अधिकतम विटामिन, खनिज और फाइबर नष्ट हो जाते हैं। इसके बजाय, आप जूस की जगह एक गिलास पानी और एक पूरा फल लें। इससें आपको कुछ अतिरिक्त कैलोरी प्राप्त होंगी।

2: एक बच्चे के आकार का नाश्ता
मनचाहा भोजन करने से आप अतिरिक्त कैलोरी से बच नही सकते। ऐसा मिथक है कि व्रत के लंबे अंतराल के बाद मनचाहा खाने से आपका वज़न नहीं बढ़ेगा। तले हुए परांठे, वैफल्स, बचा हुआ डिनर खाने से अतिरिक्त कैलोरी बढ़ा सकते हैं।

3: ब्रेकफास्ट ट्रीट से सावधान
आकर्षक डोनट्स और मफिन्स एक पूरे आहार के समान कैलोरी की खपत कर सकते हैं। जब ये आपके सामने हो तो एक लंबी साँस लें और महसूस करें कि आपने जीवनशैली में स्वस्थ परिवर्तन तय किए हैं और विनम्रता से पीछे हट जाएं।

4: अपने कैफीन सेवन पर ध्यान दें
एक कप कॉफ़ी या चाय आपके मूड और मेटाबोलिज़्म को ठीक कर सकता है, लेकिन कॉफ़ी के कई कप पीने से बचें। इससे नींद में कमी हो सकती है और अधिक कॉफ़ी आपके शरीर पर बुरी प्रभाव डाल सकती है।

5: अस्वस्थ नाश्ता
चॉकलेट पैनकेक, मफिन्स और मेयो सैंडविच के बजाय मुट्ठीभर मेवे, दाल की कटोरी और एक पूरा फल खाएं। उच्च कैलोरी और उच्च वसायुक्त चीज़ें शुगर को बढ़ा सकती हैं और यह स्वास्थ्य समस्या बन सकती है।

6 यह सोचना कि नाश्ता महत्वपूर्ण नहीं है
चाहें आप पिछली रात के खाने से भरा हुआ महसूस करें या जल्दी में हो, आप एक त्वरित नाश्ता ज़रूर करें। नाश्ते से बचना आपके मेटाबोलिज़्म को कम कर देता है और आप सुस्ती महसूस करते हैं। गेंहू की स्लाइस का एक पूरा टोस्ट, एक फल या मुट्ठीभर स्प्राउट्स आपके लिए काम कर सकते हैं।

7: बुफे नाश्ता करने से बचें।
बुफे और विशाल रूप से आयोजित नाश्ते में आप अपनी ज़रूरत से अधिक भोजन कर सकते हैं। मीठे अनाज, डोनट्स और फ्रूट कॉकटेल आदि ज़्यादा खाकर अपना पेट न भरें। इसके बजाय अंडे से बनी चीज़ें, पतला मीट, ओट्स, गेहूं का दलिया और दूध को चुनें।

8: बहुत सुबह ठूँसकर खाना
सुबह सबसे पहले, एक गिलास गर्म पानी पिएं। यह आपको हाइड्रेटेड रखता है, पाचन में सहायता करता है, गैस की समस्याओं का इलाज करता है और आपको भरपेट होने का अहसास कराता है।

9: स्वस्थ नाश्ता न करना
स्वस्थ नाश्ता करने की कोशिश करें जैसे- नींबू के साथ ग्रीन टी, आधे केले के साथ ओट्स या फिर एक संतरे और गेहूं के टोस्ट के साथ अंडे से बनी कोई चीज़।



Click it and Unblock the Notifications
