Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
आपकी सेहत को खराब कर सकता है नूडल्स
छोटे बच्चे और कॉलेज जाने वाले स्टूडेंट्स की आधी जिंदगी नूडल्स खा कर बीत जाती है। यह पकाने में आसान और खाने में टेस्टी होता है इसलिये मम्मियां भी खुश रहती हैं और बच्चे भी। लेकिन अगर नूडल्स को स्वास्थ्य के हिसाब से देखा जाए तो यह बढ़ते हुए बच्चे के लिये खतरनाक साबित हो सकता है। भोजन की जगह पर नूडल्स खाना माइग्रेन और ब्लड प्रेशर की समस्या पैदा करता है। नमक की ज्यादा मात्रा ब्लड प्रेशर बढ़ाती है।
नूडल्स आपकी महनत और समय बचाता है लेकिन अगर आप एक मां हैं तो अपने बच्चे को ज्यादा नूडल्स न खिलाएं। अगर बच्चा नहीं मानता है तो नूडल्स बनाते वक्त उसमें खूब सारी सब्जियां डालें और उसके मसाले वाले पैकेट को हटा कर उसमें घर का ही मसाला मिलाएं। आयइे जानते हैं कि नूडल्स खाने से बच्चों और बड़ों को क्या क्या खतरा हो सकता है।

कैंसर
जिस पैकेट में नूडल्स आते हैं उसमें स्टायरोफोम होता है। स्टायरोफोम एक कैंसर पैदा करने वाला एजेंट है।

गर्भपात
वे लड़कियां जो बहुत ज्यादा नूडल्स खाती हैं, उन्हें आगे चल कर मिसकैरेज होने की संभावना हो सकती है। ऐसा इसलिये क्योंकि नूडल्स बच्चे के विकास पर प्रतिकूल असर डाल सकता है।

पाचन
नूडल्स खाने में पेट की खराबी हो जाती है। इससे कब्ज और पेट भरा भरा सा लगता है और आदमी को परेशानी हो जाती है।

मोटापा
इसको खाने से मोटापा बढता है। इसमे विटामिन, मिनरल्स और फाइबर नहीं होता और साथ में कार्बोहाइड्रेट भरा पड़ा होता है। इसमें मौजूद ट्रान्स फैट और सैचुरेटेड फैट्स आपको मोटापे का शिकार बना सकता है।

शरीर का चयापचय
इसे लंबे समय तक खाने से शरीर का चयापचय खराब होने लगता है। ऐसा इसलिये होता है क्योंकि जहरीले रसायन जैसे फूड कलर, नकली मसाले और संरक्षक मिले होते हैं।

सीने में जलन और सिरदर्द
एमएसजी यानी मोनोसोडियम ग्लूमेट का इस्तेमाल इंस्टेंट नूडल्स में फ्लेवर देने के लिए किया जाता है। इसका साइड इफेक्ट एलर्जी, जलन, माइग्रेन, सिरदर्द आदि की वजह हो सकता है।

किडनी की खराबी
इसमे भारी मात्रा मे सोडियम मिला होता है जिसको खाने से हाई ब्लड प्रेशर, दिल का रोग, स्ट्रोक और किडनी पर असर पड़ सकता

बच्चों के विकास में बाधा
हालिया शोध के अनुसार, इंस्टेंट नूडल पांच साल से कम उम्र के बच्चों में पोषक तत्व खत्म करने की क्षमता को कम करता है जिससे उन्हें पूरा पोषण नहीं मिल पाता है और उनका विकास सही गति से नहीं हो पाता है।



Click it and Unblock the Notifications
