Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
वजन कम करना हो तो ना करें ये चीजे़
वजन कम करने के अनेक तरीके हैं जैसे नियमित व्यायाम करना, डाईट पर कंट्रोल आदि। लेकिन कई बार इनको अपनाकर भी आपको अफो उतने अच्छे परिणाम नहीं मिलते जितना आप चाहते हैं।
तो यह जानना जरूरी है कि आप कहाँ गलत हैं? अपने क्या नहीं किया कि परिणाम सही नहीं आया। आइये हम आपकी यह उलझन सुलझाते हैं। हम आपके लिए लाये हैं कुछ ऐसी बातें जिन पर ध्यान देना बहूत जरूरी है यदि आप सच में वजन कम करना चाहते हैं। आपको ये नहीं करना चाहिए।
वजन कम करने के लिए योजनाबद्ध चीजें सही तरीके से करना महत्वपूर्ण है। यह एक उपेक्षित तथ्य है कि कई लोग यह जानना चाहते हैं कि वजन कम करने के लिए क्या नहीं करना चाहिए। अगर आपको कुछ संदेह हो तो किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श करें।

1. ब्रेकफास्ट को नजरंदाज करना
ब्रेकफास्ट दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन है । रात के बाद और व्रत के बाद आप ब्रेकफास्ट से ही एनर्जी प्राप्त करते हैं। इसके आलावा दिन के क्रियाकलापों को सुचारू रखने के लिए भी ब्रेकफास्ट आवश्यक ऊर्जा प्रदान करता है और यह पाचन क्रिया को स्मूथ बनाये रखता है।

2. लम्बे अन्तराल के बाद खाना
कम या नियमित अन्तराल से भोजन या स्नैक्स खाना ज्यादा स्वास्थयवर्धक है बजाय कि लम्बे अन्तराल के बाद खाना। लम्बे अन्तराल में खाना शरीर के लिए हानिकारक है। ऐसा करने से पाचन क्रिया कमजोर होती है और ब्लड शुगर का लेवल गिर जाता है। इससे आपका वजन कम होगा लेकिन यह शरीर के लिए सही नहीं है।

3. अनियमित दिनचर्या
काम करने का अनियमित समय, खाने का नियत समय नहीं होना, दिन के क्रियाकलापों के लिए उचित समय सीमा का नहीं होना आदि सभी शरीर की गति विधियों को प्रभावित करते हैं। इनमे से पाचन और रस प्रक्रिया क्रिया मुख्य है जिससे भोजन पचता है और कैलोरीज बर्न होती हैं।

4. अस्वास्थ्यप्रद खाना खाना
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो आपको फ्राइज और हैमबर्गर आदि खाना छोड़ना होगा। ऑयली, चिकना या फैटी खाना ज्यादा खाने से पाचन क्रिया प्रभावित होती है और ज्यादा कैलोरीज बनती हैं।

5. कैलोरी के लिए कुछ तरल भी लें
निर्जलीकरण को कम करने के लिए ज्यादा पानी पीना चाहिए। लेकिन यह ज्यादा नहीं करना चाहिए इससे वजन बढ़ता है। ज्यादा मात्रा में शराब के सेवन से भी पाचन क्रिया प्रभावित होती चाहे आप नियमित व्यायाम करते हों।

6. एक बार में ज्यादा खाना
यदि आप सोचते हैं कि ज्यादा अन्तराल से खाना खाने से वजन कम होता है तो यह गलत है। ज्यादा अन्तराल से खाना खाने से वजन कम करने में ज्यादा परेशानी होती है। इसलिए दो बार के खाने या स्नैक्स में कुछ घंटों से ज्यादा का अन्तराल नहीं रखें।

7. किसी खाने को पूरी तरह से छोड़ना
कई लोग आपको कुछ खाद्य पदार्थों को पूरी तरह छोड़ने की सलाह देते हैं लेकिन किसी भी खाद्य पदार्थ को पूरी तरह छोड़ने की बजाय इसको खाने में संयम रखें।



Click it and Unblock the Notifications