Latest Updates
-
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Parivartini Ekadashi 2026 Wishes: हरि की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को भेजें परिवर्तिनी एकादशी की शुभकामनाएं -
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज -
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि कब से शुरू? जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और अष्टमी-नवमी की तारीख -
बार-बार पेशाब आना इन 5 बीमारियों का होता है संकेत, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय -
Parivartini Ekadashi 2026: कब है परिवर्तिनी एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण का समय -
International Day of Peace 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस? जानिए इसका इतिहास, महत्व व थीम -
World Gratitude Day 2026: जिन्होंने हर सुख-दुख में दिया आपका साथ, उन्हें इन खूबसूरत संदेशों से कहें शुक्रिया -
किस विटामिन की कमी से चक्कर आते हैं? जानें कैसे करें कमी को पूरा
दौड़ने से हमें होते हैं क्या-क्या स्वास्थ्य लाभ

एक अध्ययन में बताया गया था कि जो व्यक्ति एक सप्ताह में 50 मील तक दौड़ता है उनमे अन्य की तुलना में एचडीएल अधिक बढ़ता है, कोलेस्ट्रॉल (अच्छा वसा) कम होता है और शरीर में वसा में बहुत ज्यादा कमी होती है, सीराइड की मात्रा कम होती है और चक्रिय हृदय रोग घटते हैं, उन लोगों की तुलना में जो प्रति सप्ताह 10 मील दौड़ता है।
दौड़ना व्यायाम के सबसे सरल रूपों में से एक है, क्योंकि यह सिर्फ आपके अतिरिक्त वजन को कम करने में ही मदद नहीं करता है, बल्कि आपको स्वस्थ और फिट बनाने में भी मदद करता है। चाहें आप नियमित रूप से दौड़ने वाले हों या खेल के लिए नए हों, चलिए दौड़ से होने वाले 20 सबसे अच्छे स्वास्थ्य के लाभ बांटते हैं।

वजन घटाता है
यदि आप अतिरिक्त किलो घटाना चाहते हैं, तो दौड़ना शुरू कर दीजिए। दौड़ना व्यायाम का एक उत्कृष्ट रूप है, क्योंकि यह कैलोरी को जला देता है, लेकिन चोटों से बचने के लिए धीमी गति से शुरू करें।

आपकी हड्डियों को मजबूत करता है
नियमित रूप से दौड़ने से ऑस्टियोपोरोसिस और गठिया जैसी हड्डी से संबंधित रोगों के खतरे कम होते हैं, और यह आपकी हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। दौड़ना हमारे पैरों और कमर की हड्डी के घनत्व में सुधार लाने में मदद करता है

प्रतिरक्षा स्वास्थ्य को बढ़ाता है
यदि आप नियमित रूप से जॉगिंग करते हैं, तो आप एलर्जी, सर्दी, खांसी, फ्लू आदि जैसी स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रस्त नहीं होंगे. नियमित रूप से दौड़ने से आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली बढ़ती है और यह रोगों के सभी प्रकार का प्रतिरोध करता है।

तनाव को खत्म करता है
दौड़ना व्यायाम का एक आरामदायक रूप है, क्योंकि यह स्वास्थ्य को बढ़ा देता है और आपके तनाव के स्तर को कम करने में मदद करता है।

दिल के स्वास्थ्य को सुधारता है
रक्तसंचार को बढ़ाते, रक्तचाप को बनाए रखते, और विभिन्न हृदय संबंधी रोगों के खतरे को कम करते हुए दौड़ने से दिल का स्वास्थ्य सुधरता है।

ऊर्जा को बढ़ा देता है
क्या आप जब उठते हैं, तो आप ऊर्जाहीन महसूस करते हैं ? यदि ऐसा है तो यह ऊर्जा का स्तर बढ़ा देता है और आप अपनी दैनिक दिनचर्या ऊर्जा के साथ कर सकते हैं।

पाचन में सुधार
दौड़ना पाचन में सुधार करने में मदद करता है और यह भूख बढ़ाता है। यह कैलोरी को जला देता है इसलिए आपको दौड़ने के बाद भूख लगने लगेगी। तो यह सुनिश्चित करें कि आप एक स्वस्थ नाश्ता ले रहे हैं।

चर्बी को जलाता है
दौड़ना अधिक वसा कोशिकाओं को जलाने में मदद करता है और शरीर को दुबला पतला बना देता है। यह आपके चयापचय को भी बढ़ा देता है और आपको अवांछित वसा से छुटकारा पाने में मदद करता है।

मस्तिष्क के स्वास्थ्य में सुधार
दौड़ना पूरे शरीर में प्रवाह को बढ़ावा देने में मदद करता है। इस के कारण, आपके दिमाग को अधिक ऑक्सीजन और पोषक तत्व मिलते हैं, जो आपको काम पर ध्यान केंद्रित करने के लिए सक्षम बनाते हैं।

बेहतर नींद लेने में मदद करता है
यदि आपको ठीक से नींद नहीं आती है, तो आप दिन के दौरान दौड़ने की कोशिश करें। दौड़ना अच्छी नींद बढ़ाने में मदद करता है, क्योंकि आपका शरीर थक जाता है और आप रात को बाधारहित, गहरी नींद ले सकेंगे।

मधुमेह के खतरे को कम करता है
अध्ययनों से पता चला है कि नियमित रूप से दौड़ना टाइप -2 मधुमेह के खतरे को कम करने में मदद करता है।

अवसाद में मदद करता है
दौड़ना आपके अवसाद और चिंता के स्तर को कम करने में मदद करता है और आप अपने बारे में अच्छा महसूस करते हैं।

बढ़ती हुई उम्र को धीमा करता है
न केवल स्वस्थ हड्डियों को उपलब्ध कराने के द्वारा, बल्कि आपको स्वस्थ और चमकदार रूप-रंग देकर भी, दौड़ना आपको छोटा दिखने में मदद करता है। दौड़ना उम्र संबंधी समस्याओं के खतरे को कम करने में मदद करता है और आपको एक मजबूत शारीरिक संरचना देता है।

कोलेस्ट्रॉल कम करता है
दौड़ना आपके शरीर में एक स्वस्थ कोलेस्ट्रॉल स्तर को बनाए रखने में मदद करता है, और इसके साथ जुड़े विभिन्न समस्याओं के खतरे को कम करता है।

जोड़ों के स्वास्थ्य को बढ़ाता है
दौड़ना आपके स्नायुबंधन और नसों की ताकत को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे जोड़ों की ताकत बढ़ती है और एड़ियों और घुटनों के घायल होने की संभावना कम होती है।

शरीर का संतुलन ठीक करात है
नियमित दौड़ना हाथ से आँख के समन्वय को बढ़ाने में मदद करता है और शरीर के संतुलन में भी मदद करता है।

आपको एक स्वस्थ शरीर देता है
आप फिट रहना चाहते हैं, तो अपने खाली समय के दौरान सैर करें या दौड़ें। नियमित दौड़ना फिट रहने के लिए सबसे आसान तरीका है।

फ़ायदेमन्द एरोबिक व्यायाम
नियमित रूप से दौड़ना एरोबिक व्यायाम का एक रूप भी है, यह आपका मूड अच्छा करने में मदद करता है आप शारीरिक रूप से फिट बने रहते हैं और आपके स्वास्थ्य में सुधार होता है।

आपको अच्छा महसूस कराता है
नियमित रूप से दौड़ना आपको अच्छा महसूस कराएगा, क्योंकि यह आपके शरीर को ठीक करने और स्वस्थ बनाने में मदद करता है। यह हमारे जैविक स्वास्थ्य, शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक स्वास्थ्य में सुधार करने में भी मदद करता है।

सहनशक्ति बनाता है
दौड़ने की एक नियमित गति को बनाए रखने से मांसपेशियों की ताकत और सहनशक्ति में सुधार लाने में मदद मिलती है, यह लोगों में स्टेमिना भी बढ़ाता है।



Click it and Unblock the Notifications
