Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
वजन घटाना हो तो साइकिल चलाएं
बचपन में हम खूब साइकिल चलाया करते थे, पर आज हम साइकिल कि जगह कार या बाइक पर ही निकल लेते हैं। साइकिल चलाना एक बहुत ही अच्छी एक्सरसाइज होती है क्योंकि यह पूरे शरीर को मजबूत बनाती है। इससे फेफड़े अच्छी प्रकार से काम करने लगते हैं, पैरों की मासपेशियां मजबूत बनती है और मोटापा भी कम होता है।
हम आपको बताएंगे कि आपको रोजाना साइकिल क्यों चलानी चाहिये। अगर आपने अपनी पुरानी साइकिल को घर के किसी कबाड़ में डाल रखा है तो अभी उसे बाहर निकालिये और कल से साइकिलिंग करने निकल जाइये। आइये जानते हैं साइकिल चलाने के बारे में स्वास्थ्य लाभ-

साइकिलिंग के फायदे -
1. वजन घटाए- साइकिलिंग एक अच्छी एरोबिक्स है जिससे कैलोरी और फैट बर्न होता है। अगर आप तेजी से साइकिल चलाएगें तो आपकी कैलोरीज़ काफी तेजी से कम होगीं।
2. स्टैमिना बढाए- साइकिल चलाने में काफी जोर लगता है। ऐसे में यदि आप रोज साइकिल चलाएंगे तो आपका धीरे धीरे स्टैमिना बढेगा।
3. घुटनों के लिये फायदेमंद- घुटनों के दर्द के लिये यह बहुत ही अच्छी एक्सरसाइज है। इसे रोजाना चलाने से घुटनों का दर्द नहीं होता और घुटने आराम से मुड़ जाते हैं।
4. दिल के लिए फायदेमंद- अगर आप दिल के मरीज़ हैं तो रोज़ सुबह और शाम साइकिल की सैर पर निकल जाया करिए। साइकिल चलाना, दिल की फिटनेस के सुधार के साथ जुड़ा हुआ है। इसके अलावा यह कोरोनरी हार्ट रोग को भी कम करने में सहायक है।
5. पिंडली की मांसपेशियों के लिए- साइकिल चलाने के लिये पिंडलियों की अच्छी एक्सरसाइज होती है। यह पैरों को टोन करके उसे पतला बनाता है।
6. फेफड़ों को मजबूती दे- जब आप साइकिल चलाने बाहर हवा में जाते हैं तो आपके फेफड़ों को जाती हवा मिलती है। इससे फेफड़ों के काम करने की शक्ति बढती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
