Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गलत आदत होती है भोजन छोड़ना
कई लोग सुबह का नाश्ता या फिर दोपहर का भोजन या तो इसलिये छोड़ देते हैं क्योंकि वे या तो वजन कम करना चाहते हैं और या फिर उनके पास खाने का पर्याप्त समय नहीं होता। अगर आप सोचते हैं कि भोजन छोड़ने से आप मोटापे पर काबू पा लेगे तो ऐसा मत सोचिये क्योंकि भोजन छोड़ने से आप कई अन्य बीमारियों से घिर सकते हैं। यदि आप नाश्ता नहीं करेगे तो आप सारा दिन कमजोरी महसूस करेगे और जब आप अपनी भूख मिटाने के चक्कर में ज्यादा खा लेगे तो उससे मोटापा बढेगा।
ऐसे ही कई और तथ्य हैं जिनसे आपको रूबरू करवाना बहुत जरुरी है। आपके पास यदि सुबह नाश्ता खाने का समय नहीं है तो रोज सुबह जल्दी उठने की कोशिष कीजिये और यदि यह भी नहीं कर सकते तो, नाश्ता पैक कर के ऑफिस में खाइये। आइये जानते हैं कि भोजन या नाश्ता छोड़ना क्यों होता है बुरा।

ऐसी समस्याएं पैदा होती हैं भोजन छोड़ने पर
1. ओरवइटिंग करने पर रिस्क
यदि आप पूरा दिन भोजन नहीं करेगे और अंत में भूख के कारण से ज्यादा भोजन कर लेगे तो, इससे ना केवल आप आलतू-फालतू चीजे खा कर अपना वजन बढा लेगे साथ में आप एक अनहेल्दी खाने की आदत भी पैदा करेगे।
2. चयापचय हो जाता है खराब
हर दिन एक समय पर खाने से आपका पाचन तंत्र उसी तरह से ढल जाता है, मगर जब आप सही समय पर भोजन नहीं करते तब इसमें गडबडी आ जाती है और चयापचय धीमा पड़ जाता है। तभी आपको 2-2 घंटे के अंतराल पर कुछ ना कुछ खाना चाहिये।
3. पोषण की कमी
शरीर ठीक तरह से काम करे इसलिये उसे हर रोज पोषण की एक निश्चित राशि की जरुरत होती है। जब उसे उसकी जरुरत के अनुसार पोषण नहीं मिलता तो वह बीमारी की ओर बढने लगता है।
4. खून में शुगर लेवल कम होना
जो भोजन हम खाते हैं वह या तो वसा के रूप में शरीर में जम जाता है और या फिर खून के साथ बह कर शरीर को ऊर्जा देता है। यदि आप कम भोजन करेगे तो शरीर को पूरी ऊर्जा नहीं मिल पाएगी और आप दिनभर थका और आलस सा महसूस करेगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
