Latest Updates
-
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी
मौनसून में बीमारियों से बचाएंगे ये पौष्टिक फल
मौनसून वह मौसम है जब आप एक कोने में बैठ कर गरमा-गरम चीजें खाएं। इस मौसम में बहुत ज्यादा आलस आता है। इन दिनों आपको ताजे फलों से तैयार फ्रूट चाट बना कर खाना चाहिये, जिससे आप थोड़ा रिलैक्स हो सकें। मौनसून सीजन में लोंग बीमार बहुत पड़ते हैं और पेट से संबन्धित समस्या ज्यादा बढ़ जाती है। इसलिये हमें अपने शरीर को इतना मजबूत बना लेना चाहिये जिससे हम मौनसून के रोगों से लड़ सकें। इसके अलावा, वातारण में नमी के कारण भी पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है। मानसून में भूल कर भी ना खाएं ये जानलेवा चीजें
इन सभी कारणों की वजह से आपको सही तरीके का आहार खाना चाहिये। मौनसून में बड़ी ही सोंच समझ कर खाना चाहिये। इन दिनों बहुत ज्यादा तला भुना और सड़क किनारे का खाना खाने से बचना चाहिये। मौनसून में बीमारियों को दूर रखने के लिये आपको कुछ प्रकार के फलों का सेवन करना चाहिये। आइये जानते हैं इनके बारे में -

जामुन
इस फल में बहुत कम कैलोरी होती है। इसमे बहुत सा आयरन, पोटैशियम और विटामिन पाया जाता है, जो कि मौनसून में काफी अच्छा होता है सेहत के लिये।

लीची
इसमें विटामिन सी होता है। इसको खाने से वेट लॉस भी होता है।

आलूबुख़ारा
इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जिससे शरीर सर्दी-जुखाम आदि से बचा रहता है। बरसात में इसे जरुर खाना चाहिये।

चैरी
चैरी इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है। इसमें बहुत सारा एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कि दिमाग को राहत दिलाता है।

आडू
इसे आप मौनसून में खा सकते हैं। इसमें बहुत सारा फाइबर होता है जो कि वजन घटाने में मदद करता है। साथ ही इसमें विटामिन सी होता है।

अनार
अनार में बहुत सारा पौष्टिक तत्व होता है। इसमें आयरन होने के नाते यह खून में हीमोग्लोबिन बढाता है।

सेब
मौनसून में कई बीमारियां हो जाती हैं, जिसके लिये आपको रोज एक सेब खाना चाहिये।

केला
केले में तो बहुत सारा विटामिन और मिनरल होता है। इसे खाने से पेट भी सही रहता है।

नाशपाती
मौनसून के सीजन में नाशपाती खाने से बीमारियां दूर भागती हैं।

पपीता
पपीता खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ जाती है। इसमें बहुत सारा फाइबर होता है जिससे पेट एक दम सही रूप से काम करता है।



Click it and Unblock the Notifications
