Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
रमजान के वक्त पेट में गैस बनने लगे तो करें ये उपाय
रमजान का वक्त शुरु हो चुका है और मुस्लिमों ने बड़े जोर - शोर से रोजा भी रखना शुरु कर दिया है। रोजा रखने से जहां आत्मा की शुद्धी होती है वहीं पर लंबे समय तक कुछ ना खाने पर पेट में गैस बनना आम बात हो जाती है। पेट में गैस बनने से काफी दर्द होता है और पेट मानों सूज सा जाता है। दिनभर आप पेट की गैस से परेशान रहेगें तो आप शाम के वक्त इफतार में कुछ नहीं खा पाएंगे।
अगर आप इन दिनों रोजा नहीं भी रख रहे हैं तो भी पेट में गैस बनना आम बात है। इसलिये आइये जानते हैं कुछ ऐसे घरेलू तरीके जिससे पेट की गैस को बनने से रोका जा सकता है। पेट दर्द, गैस, या लूज मोशन, सबका इलाज है यहां

स्ट्रॉबेरी
पेट में अगर गैस की वजह से दर्द हो रहा है त, आपको उस समय तुरंत ही 4-6 स्ट्रॉबेरी का सेवन कर लेना चाहिये।

एप्पल साइडर वेनिगर
सेब का सिरका पेट की गैस को दूर करता है। 1-2 चम्मच एप्पल साइडर वेनिगर को गरम पानी में मिक्स कर के पी लें। इसे खाली पेट पियें।

बेकिंग सोडा
1 चम्मच बेकिंग सोडा को एक गिलास गरम पानी में मिक्स करें। उसमें चुटकीभर नमक और आधा नींबू भी निचोड़े।

तीखी जड़ी बूटियां
आप एलो वेरा का सेवन कर सकती हैं, इससे आपका खाना अच्छी प्रकार से हजम होगा और पेट में गैस भी नहीं बनेगी।

अन्य मसाले
जब आपका पेट बुरी तरह से कड़ा हो कर फूल जाए तब आपको इलायची, जीरा, दालचीनी, लहसुन और अदरक आदि खा कर इसे दूर करना चाहिये।

फ्लेवर वाली चाय
पिपरमिंट या दालचीनी से तैयार की चाय पीने से पेट की गैस खतम हो जाती है।

सौंफ
पेट में जैसे ही गैस बनने लगे वैसे ही अपने किचन में रखी मुठ्ठी भर सौंफ खा लें। इससे आपको तुरंत ही राहत मिलेगी।

नींबू का रस
नींबू का रस काफी तरीके से अच्छा माना जाता है। नींबू के रस में हाइड्रोक्लोरिक एसिड होता है जिससे खाना पचने में आसानी होती है।

कद्दू खाएं
पेट में गैस बन रही हो तो उसके लिये कद्दू भी काफी अच्छा माना जाता है। इससे गैस बनना बंद होने लग जाती है।

फ्राई खाना ना खाएं
तले हुए आहार में जो तेल उपयोग किया जाता है वह बड़ा ही नुकसान करता है। इसी से गैस बनती है। इसलिये फ्राई किये हुए भोजन से दूर रहें।

पिपिर मिंच खाएं
इसमें जो तेल पाया जाता है वह जो कि पेट से खाना पचाने में असरदार होता है। यह पेट में गैस बनने से रोकती है।



Click it and Unblock the Notifications
