Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
दूसरे ब्रेकफास्ट से बेहतर ये ब्रेकफास्ट
क्या आप जानते है कि हेल्दी ब्रेकफास्ट करने से आपके शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ती है?
हाल ही में डॉक्टरों के एक दल ने ब्रेकफास्ट के बाद ब्लड़ सुगर के स्तर पर अध्ययन किया और उस पर विर्मश किया, उनका विशेष ध्यान सुबह के नाश्ते पर था। उस अध्ययन से कई तथ्य सामने आएं है जिसमें से यह पता चला है कि ब्रेकफास्ट में अनाज वाले नाश्ते करने से शरीर को ज्यादा ऊर्जा मिलती है। नाश्ते के साथ स्किम्ड और सेमी - स्किम्ड मिल्क पीने से भी शरीर को काफी ऊर्जा मिलती है। आप चाहें तो नाश्ते में केला, खजूर, किशमिश और कोई अन्य साइट्रस फ्रूट भी खा सकते है।
MUST CLICK: सुबह खाएं ये हेल्दी ब्रेकफास्ट

1) दलिया
नाश्ते में सबसे बेहतरीन आईडिया, दलिया का है। इसमें भरपूर मात्रा में मिनरल्स और फाइबर होते है जो ब्लड़ सुगर को मेंटेन रखते है। अगर आप कुछ मीठा खाने के शौकीन है तो इसे दूध में भिगोकर बनाएं, वरना सब्जियों को डालकर पका लें।

2) कॉर्नफ्लैक्स
कॉर्नफ्लैक्स में कार्बोहाइड्रेट, आयरन और विटामिन बी कॉम्पलेक्स होता है जो स्कूल जाने वाले बच्चों या ऑफिस जाने वाले लोगों के लिए नाश्ते में सबसे अच्छा ऑप्शन होता है। इसे आप दूध में भिगोकर आसानी से फटाफट खा सकते है। इसके सेवन से शरीर में सभी पोषक तत्व पूरे हो जाते है और बॉडी में मॉश्चर भी बना रहता है।

3) व्हिट फ्लैक्स
अगर आपके दोपहर के खाने और नाश्ते में काफी देरी हो जाती है तो व्हिट फ्लैक्स खाएं, ये आपकी बॉडी को काफी ऊर्जा देगा और शरीर में कमजोरी आने से रोकेगा। इस नाश्ते में कैल्शियम की मात्रा काफी ज्यादा होती है जो किसी और नाश्ते में कम होती है।

4) ओटमिल
सुबह - सुबह एक कटोरी ओट्मिल खाने से शरीर को एक्ट्रा एनर्जी मिलती है। इसमें हाईफाइबर होता है जो शरीर में ब्लड़ सुगर की मात्रा को बैलेंस रखता है और व्यक्ति को मानसिक रूप से भी स्वस्थ बनाता है।

5) जई का आटा
जई का आटा या मुस्ली को नाश्ते के तौर पर खाया जाना काफी स्वास्थ्यप्रद होता है। इसमें स्वाद के लिए किशमिश, बादाम और कई मेवा भी डाल सकते है। इसे खाने से बच्चों का शारीरिक विकास होता है। इसमें दूध या दही, दोनों के साथ सर्व किया जा सकता है।

6) पोहा / राइस क्रिस्प
भारतीय घरों में पोहा लोकप्रिय नाश्ता है जो काफी स्वास्थ्यवर्धक होता है। लेकिन सुबह के नाश्ते में पोहा हल्के नमक वाला बनाकर खाएं।
कॉर्नफ्लैक्स और ओट्स के अलावा, आप अपने बच्चों को चॉकलेट, हनी और फ्रूट फ्लैवरड ब्रेकफास्ट भी दे सकते है, पर उसकी मात्रा बहुत ज्यादा नहीं होनी चाहिये।
दोपहर के खाने से ज्यादा अच्छा मील, सुबह के नाश्ते में लेना चाहिये, ताकि आप सारा दिन ऊर्जावान महसूस करें। यहां 6 नाश्ते ऐसे बताएं जा रहे है जो शरीर को ज्यादा से ज्यादा लाभ देते है।



Click it and Unblock the Notifications
