Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पेर शेप्ड बॉडी वाली महिलाओं के लिए डाइट टिप्स
बहुत सारी महिलाओं को ऐसा लगता है कि पेर शेप्ड बॉडी (नाशपाती के आकार का शरीर) उनके लिए अभिशाप की तरह है। पर एक बात सुनकर ऐसी महिलाएं जरूर खुश होंगी। क्या आपको पता है कि पेर शेप्ड बॉडी से पुरुष ज्यादा आकर्षित होते हैं। यकीनन यह सुनने के बाद आपकी चिंता दूर हो गई होगी।
आम धारणा यह है कि मोटे जांघ और सख्त नितंब को कम करना एक मुश्किल काम है। पेर शेप्ड होना बहुत ही बुरा होता है। पर अगर आप पेर शेप्ड हैं जो चिंतित न हों। आप कुछ साधारण डाइट के जरिए अपने शरीर के निचले हिस्से को पतला कर सकती हैं। ऐसे भोजन फैट को जमा होने से रोकेगा और आपको स्लिम और खूबसूरत बनाएगा। आइए हम आपको पेर शेप्ड बॉडी के लिए कुछ डाइट टिप्स देते हैं।
नितंब को कम करने के लिए करें ये एक्सरसाइज

1. कम फैट वाला भोजन लें
अगर आपकी बॉडी पेर शेप्ड है तो कम फैट वाला भोजन लें। साथ ही आप कार्बोहाइड्रेट भी ले सकते हैं। ट्यूना, लीन मीट और चिकन सबसे अच्छा रहेगा। ये ऐसे भोजन हैं, जिनमें प्रोटीन ज्यादा और फैट कम पाए जाते हैं। ज्यादा प्रोटीन लेने से शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा। अगर आप पेर शेप्ड बॉडी का वजन कम करने को लेकर दुविधा में हैं तो इन भोजनों का सेवन करें। साथ ही आप अपने आहार में सलाद, अलसी तेल और नट्स को भी शामिल कर सकते हैं।

2. फैट से बचें
अगर आप अपने शरीर के निचले हिस्से को कम करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छा होगा कि आप पनीर, फैटी मीट, दही, मक्खन, सोर क्रीम आदि से बचें। अच्छे परिणाम के लिए पेर शेप्ड बॉडी के लिए डाइट टिप्स पर सख्ती से अमल करना पड़ता है। साथ ही स्वास्थवर्धक नमक का भी इस्तेमाल करें। ऐसा करके ही आप पेर शेप्ड बॉडी का वजन कम कर सकते हैं।

3. इन चीजों का करें सेवन
पेर शेप्ड बॉडी के लिए जब डाइट टिप्स की बात आती है तो आपको कई चीजों का सेवन करना पड़ता है। इनमें होल ग्रने, फाफरा, सब्जी, फल, फली, ओट्स, सी फूड, स्किनलेस चिकन, टर्की ब्रेस्ट आदि शामिल है। अगर आप इन आहार को सख्ती के साथ लेंगे तो निश्चित रूप से आपको फायदा होगा।

4. कैल्सियम से भरपूर भोजन
अगर आपकी बॉडी पेर शेप्ड है तो ऑस्टीआपरोसिस का खतरा भी रहता है। इसलिए आपने आहार में कैल्सियम से भरपूर भोजन लें। हरी सब्जियां, लहसुन, दूध, पालक, ब्रोकली, कुलीफ्लावर आदि पेर शेप्ड बॉडी के लिए काफी फायदेमंद होता है।

5. हाइड्रेटेड रहें
डाइटिंग के दौरान आपका हाइड्रेटेड रहना बहुत जरूरी है। साथ ही यह पेर शेप्ड बॉडी के लिए भी एक महत्वपूर्ण डाइट टिप्स है। अगर आप पूरे दिन हाइड्रेटेड रहेंगी तो इससे आपको कई परेशानियों से निजात मिलेगी। पेर शेप्ड बॉडी के लिए यह वजन कम करने का एक बेहतर तरीका है।

6. पेर शेप्ड बॉडी के लिए आदर्श डाइट
आप पेर शेप्ड बॉडी के लिए डाइट में इन बातों का जरूर ध्यान रखें। कैल्सियम से प्रचूर आहार में 10 प्रतिशत हेल्थी फैट, 45 प्रतिशत कॉम्पेक्स कार्ब और 45 प्रतिशत लीन प्रोटीन होना चाहिए। अगर आप किसी डाइट पर अमल कर रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि आपके डाइट में सभी जरूरी चीजें हों। वजन कम करने के लिए भोजन का न करना बेहतर उपाय नहीं है। इससे आप कमजोर हो जाएंगे और बीमारी का खतरा भी बढ़ जाएगा। एक हेल्थी डाइट को अपनाएं और वर्क आउट भी करें। इससे आप अपने पेर शेप्ड बॉडी का वजन कम कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
