Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
हाऊस वाइफ के लिए फिटनेस टिप्स
आज की इस तेज रफ्तार दुनिया में कार्पोरेट मुखिया से लेकर कॉलेज जाने वाले बच्चे और यहां तक कि हाउसवाइफ की जिंदगी में भी अंधाधुंन रफ्तार देखने को मिलती है। हालांकि 9 से 7 के जॉब रूटीन के अपने फायदे होते हैं, बावजूद इसके हाउसवाइफ की भूमिका काफी पेचीदा हो जाती है। बाहर से ऐसा लगता है कि उन्हें काफी समय मिलता होगा, पर सिर्फ एक हाउसवाइफ ही यह समझ सकती है कि एक रूटीन के साथ सामंजस्य बिठाना कितना मुश्किल होता है। आपने एक दिन जिम जाने का फैसला किया, पर तभी आपका कोई बच्चा बीमार पड़ गया और आप कुछ दिन तक जिम नहीं जा सके।
नितंब को कम करने के लिए करें ये एक्सरसाइज
या फिर कभी आपके साथ ऐसा नहीं हुआ कि आप किचन में काम शुरू करने ही वाले थे कि किचन में लीकेज होने लगा। ऐसे में आपको पलंबर को बुलाने से लेकर किचन के सामान लाने तक के लिए समय निकालना पड़ता है।
तो जिंदगी के ऐसे रूटीन में कोई खुद को कैसे स्वस्थ और फिट रखे? आइए आज हम हाउसवाइफ के लिए कुछ फिटनेस टिप्स दे रहे हैं।

घर को जंक से रखें दूर
क्या आपके बच्चों को चिप्स पसंद है? इंटरनेट पर जूकीनी और दूसरे वेजटेबल से बनने वाले हेल्थी चिप्स की रेसीपी आसानी से मिल जाएगी। आप इसे घर पर नारियल तेल में आसानी से बना सकते हैं और बाजार में उपलब्ध खराब चिप्स से बच सकते हैं। जब इसे पनीर या केचअप के साथ दिया जाएगा तो बच्चे इसे काफी पसंद करेंगे।

स्वीट स्टफ से छुटकारा पाएं
अपने और अपने परिवार के कुछ सेहतमंद मीठा तैयार करें। घर पर जब भी मीठा बनाएं तो उसमें गुड या शहद का प्रयोग करें।

हेल्थी स्नैक्स बनाकर रखें
भले ही आपको दिन भर स्नैक खाने की आदत हो, पर यह हेल्थी स्नैक मुसिबत के समय आपके काम आएगा।

योगा अध्यापक को घर पर बुलाएं
अगर आप इतना कुछ कर रहे हैं तो इसे न करने का कोई कारण नजर नहीं आता है। अगर पैसों की कोई समस्या न हो तो योगा अध्यापक को घर पर बुलाना काफी फायदेमंद रहेगा। बाहर योगा क्लास करने आप शायद किसी दिन न भी जाएं, पर योगा अध्यापक के घर पर आने से आपके पास बचने के मौके कम ही होंगे। एक बार जब आपको योगा क्लास की आदत लग जाए तो आप ग्रुप क्लास के कुछ सस्ते विकल्प पर भी विचार कर सकते हैं।

लचीले बनें
एक रूटीन में पूरी तरह से बंधना करीब करीब असंभव है। अगर आपने अपनी सुबह वर्कआउट को समर्पित कर दी है और इस बीच कोई काम आ जाए तो इंकार न करें। किसी रूटीन में बंधने के बजाय अपने दिमाग को इस तरह से तैयार करें कि आप दिन में कभी भी जिम जा सकें। अगर आपको बच्चे को लेने जाना है तो घर से 45 मिनट पहले निकलें। जिम जाएं और फिर बच्चे को लेने जाएं। खुद में थोड़ी गुंजाइश रखना काफी अहम होता है।



Click it and Unblock the Notifications
