Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
अदरक, अपच के लिए एकदम सही घरेलू उपाय
अगर आप अक्सर पाचन समस्याओं तथा पेट में गैस से परेशान रहते हैं, तो अदरक को आज़मा कर देखें। अदरक खाना तथा उसके आवश्यक पोषक तत्वों को पचाने में एवं अवशोषित करने में मदद करता है। यह आपके भोजन में मौजूद प्रोटीन को आत्मसात करने में मदद करता है। अदरक बलगम स्राव को बढ़ाता है और पेट को अल्सर के खतरे से बचाता है। इसके अलावा, इसका वातहर तत्व पेट की फूलन तथा गैस से राहत प्रदान करता है और पेट की फूलन को कम करने में मदद करता है। यहां पेट के गैस से राहत पाने के लिए कुछ सुझाव दिए गए हैं।
इन के अलावा, अदरक में प्रदाहनाशी, एनाल्जेसिक, एंटीऑक्सिडेंट, तथा वमनरोधी गुण हैं। अदरक में मौजूद प्रोस्टाग्लैंडीन और लिकोटेरिन संश्लेषण को बाधित करने की क्षमता प्रज्वलन, सूजन तथा दर्द को कम करने में मदद करते हैं। अदरक सेरोटोनिन रिसेप्टर्स को रोकता है तथा इसमें पेट के गैस वातहर प्रभाव) को बाहर निकालने की क्षमता है जो इसे एक अच्छा वमनरोधी एजेंट बनाता है।
इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण, मृत्यु कोशिकाओं (ऐपोप्टोस्स) को उत्पन्न करने की क्षमता तथा कुछ प्रोटीन को रोकने की ताकत इसे कैंसर विरोधी गुणों के साथ उपलब्ध करवाते हैं। इसके अलावा, अदरक में पाए गए यौगिक एलर्जी को होने से रोकते हैं। ये सभी गुण अदरक को स्वास्थ्य लाभों की एक महाशक्ति बनाते हैं।

अगर आप बदहजमी से पीड़ित हैं, तो आप निम्न घरेलू उपचारों को आज़मा सकते हैं:
टिप 1: थोडे से अदरक को छील कर धो लें। अब इसे कुटे और एक कप में इसका रस निकाल कर हर रोज पिएं। आपको निश्चित रूप से तुरंत राहत मिलेगी। स्वास्थ्य के लिये लाभकारी अदरक
टिप 2: अदरक को पतला-पतला काटें। इस पतले से टुकडे को अपने मुंह में रखें और चबाएं। इसे एकदम से ना निगले बल्कि चबाते हुए इसके रस को अपने पेट में जाने दें। यह उपाय भी अपच से राहत पाने में मदद करता है।
टिप 3: यह उपाय उन लोगों के लिए लाभकारी है जो अपच के साथ मिचली से भी पीड़ित हैं। अदरक का एक पतला सा टुकड़ा लें और उस पर थोडा सा नमक छिड़कें। इसे टिप# 2 में बताए अनुसार चबाएं। यह उपाय मचली और अपच को कम करने में मदद करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications