Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अच्छे स्वास्थ्य के लिये पिएं आलू का रस
आलू देश भर में कई लोगों का पसंदीदा खाने की चीज़ है और कई तरह के कुरकुरे स्नैक्स बनाने में मददगार साबित होती है। इसके स्वाद के अलावा इसके कई स्वास्थ्य लाभ लोगों को पता नहीं हैं। इसमें प्रचूर मात्रा में आईरन, पोटैशियम, फॉस्फोरस, फाइबर, कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन ए, बी और सी होते हैं जो स्वास्थ लाभ में काफी महत्व्पूर्ण भूमिका निभाते हैं।
याद रखने लायक कुछ तथ्य:
- अगर आप पेट की समस्या से जूझ रहे हैं तो आलू का जूस न पीएं।
- कुछ केस में इससे डाएरिआ भी हो सकता है।
- हमेशा जूस बनाने के लिए बिना दाग वाले, पके और नए अंकुरित आलू का ही इस्तमाल करें।
- आलू जूस का स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें गाजर का जूस, बिच्छू बूटी, तेजपात और स्पिरुलीना जैसी जड़ी बूटियों को इसमें मिलाना चाहिए।
जानिये शकरकंद के फायदे

कोलेस्ट्रोल के स्तर को घटाता है
आलू के जूस को पीने से आप आसानी से अपने कोलेस्ट्रोल के स्तर को नियंत्रण में रख सकते हैं। यह आपके समस्त स्वस्थ्य सम्बन्धी समस्या का हल भी है।

हृदयवाहिकीय रोगों से बचाता है
ह्रदय की बिमारी और स्ट्रोक से बचने और इसे कम करने के लिए आलू सबसे अच्छा उपाय है। यह नब्ज़ के अवरोध, कैंसर, हार्ट अटैक और ट्यूमर को बढ़ने से कम करता है।

वज़न घटाता है
सुबह उठकर नाश्ते से पहले और सोने से दो से तीन घंटे पहले आलू का जूस पीएं। इससे आपके भूख पर नियंत्रण रहता है और वज़न घटता है।

किडनी की देखभाल
किडनी की बिमारियों का इलाज करने के लिए आलू का जूस पीने की आदत डालें। यह ब्लड प्रेशर और डायबिटीज को नियंत्रण में रखने में भी मदद करता है। आलू का जूस मूत्राशय में कैल्शियम का पत्थर बनने नहीं देता।

हेपेटाइटिस
लिवर और गॉल ब्लैडर की गंदगी को निकालने के लिए आलू का जूस काफी मददगार साबित होता है। जापानी लोग हेपेटाइटिस से निजात पाने के लिए आलू के जूस का इस्तमाल किया करते थे।

कैंसर
हर दिन एक से दो ग्लास आलू का जूस पीने से कई स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या जैसे कैंसर, गैस्ट्रिक अलसर, डायबिटीज, किडनी की समस्या, ह्रदय की समस्या, लिवर की समस्या, हाइपरटेंशन और कन्धों में घाव से बचा जा सकता है।

बाल को जल्दी बढ़ने में मदद करता है
आपके बालों को जल्दी बड़ा करने के लिए आलू के जूस का नियमित मास्क काफी मददगार साबित होता है। एक आलू को लेकर इसका छिलका निकाल लें। इसके टुकड़ों में काटकर पीस लें। अब इससे रस निकाल लें और इसमें शहद और अंडे का उजला भाग मिला लें। अब इस पेस्ट को सर और बालों पर लगाएं। इसे दो घंटे तक रखें और उसके बाद शैम्पू से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
