Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गर्म पानी के साथ शहद लेकर घटाएं वजन
शहद सेहत के लिए फायदेमंद तो होता ही है, साथ ही यह फूड और ड्रिंक में मिठास घोलने के लिए भी जाना जाता है। कई डाक्टर शरीर को फिट और स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से शहद लेने की सलाह देते हैं। शहद को आप कई तरह से ले सकते हैं। आप हर दिन एक चम्मच कच्चा शहद ले सकते हैं। या फिर आप इसे बेव्रिज या किसी खाद्य पदार्थ के साथ मिलाकर भी ले सकते हैं।
शहद लेने का एक और अच्छा तरीका यह है कि आप इसे गर्म पानी के साथ लें। शहद और गर्म पानी के मिश्रण में आप नींबू के भी कुछ बूंद मिला सकते हैं। शहद को गर्म पानी के साथ लेने से वजन कम होता है। आइए जानते हैं कैसे?

1. पाचन : अच्छे पाचन के लिए हर सुबह गर्म पानी में शहद और नींबू मिलाकर पीएं। यह आपके पेट को साफ करने में मदद करेगा। यह लीवर में ऐसे जूस के प्रोडक्शन को बढ़ाता है जो पाचन में मदद करते हैं। वहीं नींबू डायजेस्टिव ट्रैक को ढीला करता है, ताकि भोजन इससे आसानी से गुजर सके। इससे अनावश्यक रूप से वजन नहीं बढ़ता है और ब्लोटिंग की भी समस्या नहीं होती है। नींबू और शहद को गर्म पानी के साथ लेना वजन कम करने का एक तरीका है।
CLICK: सुडौल बनने के लिये पियें नींबू पानी
2. क्लेंजर : शहद के साथ गर्म पानी लेने से शरीर के गैरजरूरी टॉक्सिन खत्म होते हैं। टॉक्सिन से ही ब्लोटिंग और ब्लीचिंग की समस्या होती है। गर्म पानी शहद और नींबू के साथ लेने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन मूत्र मार्ग से बाहर निकल जाता है और शरीर साफ हो जाता है। इससे वजन कम होता है, क्योंकि शरीर में जमा संदूषित पदार्थ बड़ी मात्रा में वजन को बढ़ा देता है। शहद के साथ गर्म पानी में शरीर को साफ करने के गुण से वजन कम होता है।
3. ऊर्जा बढ़ाए : शहद और गर्म पानी से ऊर्जा में भी वृद्धि होती है। शरीर में ज्यादा ऊर्जा उत्पन्न होने से शरीर का मेटाबॉलिज्म और कार्यप्रणाली में वृद्धि होती है। शहद शरीर के अंगों को ठीक से काम करने के लिए प्रेरित करता है। ऐसे में हाई मेटाबॉलिज्म बड़ी मात्रा में कैरोली बर्न करता है। कैरोली और फैट के बर्न करने से अंतत: वजन कम होता है। साथ ही सुबह में गर्म पानी नींबू के साथ लेने से आप दिन भर ऊर्जावान बने रह सकते हैं।
4. भूख की इच्छा : शहद और नींबू के साथ गर्म पानी लेने से भूख की इच्छा भी कम होती है। अगर आप नियमित रूप से सुबह में इसका सेवन करेंगे तो दिन भर में आपके द्वारा लिए गए भोजन की मात्रा कम हो जाएगी। शहद और नींबू के साथ गर्म पानी में बड़ी मात्रा में फाइबर पाए जाते हैं जो भूख की इच्छा और सूगर लेवल को कम करके पर्याप्त ऊर्जा प्रदान करता है। इसलिए अगर आप अपने दिन की शुरुआत शहद और नींबू के साथ गर्म पानी लेकर करेंगे तो आपका वजन काफी हद तक कम हो जाएगा।
5. पोषक तत्व और विटामिन : शहद औरनींबू को गर्म पानी के साथ लेने से शरीर का इम्यूनिटी बढ़ता है। इसमें कई जरूरी एंटी-आक्सीडेंट, विटामिन और पोषक तत्व पाए जाते हैं तो वजन कम करने में सहायक होते हैं। साथ ही इसमें एंटी-इंफ्लैमटॉरी गुण पाया जाता है, जिससे ब्लोटिंग की समस्या नहीं होती है।
तो ये कुछ तरीके हैं, जिससे गर्म पानी के साथ शहद लेने से वजन कम होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
