Latest Updates
-
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय
दलिया खा कर कैसे होता है वजन कम
अगर आप अपने वजन को ले कर काफी सचेत रहती हैं, तो आप को एक बार भोजन में दलिया जरुर ट्राई करना चाहिये। इससे पहले कि हम आपको यह समझाएं कि दलिया किस तरह से वजन को नियंत्रित करती है, उससे पहले हम यह जान लें कि दलिया क्या चीज है। दलिया को अंग्रेजी में ब्रोकन वीट भी कहते हैं, जो कि गेंहू को दरदरी पीस कर बनाई जाती है। दलिया में उच्च मात्रा में फाइबर, प्राटीन और विटामिन बी पाया जाता है।
कुछ लोग वजन कम करने के लिये ओट्स आदि भी खाते हैं। लेकिल उसे खाने से तुरंत ही भूंख लग जाती है। मगर दलिया खाने से आपका पेट लंबे समय तब भरा रहेगा और आपको 2 घंटों तक भूंख भी नहीं लगेगी। मोटापा कम करने के ये कीजिये यह नाश्ता
आप दलिया को या तो मसाले और सब्जियों के साथ पका सकती हैं या फिर उसमें दूध डाल कर मिक्स कर सकती हैं। तो चलिये जानते हैं दलिया खा कर कैसे होता है वजन कम?

लो कैलोरी
दलिया में बहुत ही थोड़ी सी कैलोरी पाई जाती है। अगर आप दलिया खाती हैं तो आपको ढेर सारे फाइबर के साथ पोषण भी मिलेगा और आपका वजन भी नहीं बढेगा।

उच्च फाइबर
खाने में अगर बहुत सारा फाइबर होता है तो पाचन सही होता है। फाइबर ना तो शक्कर में बदलता है और इसलिये यह वेट लॉस में मदद करता है।

आराम से हजम होती है
आप सोंचती होंगी कि जो खाना तुरंत हजम हो जाता है वह शरीर का मोटापा बिल्कुल नहीं बढाता? मगर ऐसा नहीं होता, जल्दी से हजम हो जाने वाले आहार तुरंत-तुरंत भूंख पैदा कर शरीर में शक्कर स्टोर करते हैं। ऐसे में दलिया देर से पचने वाला आहार है, जिसे खाने के बाद तुरंत भूंख नहीं लगती।

उच्च प्रोटीन युक्त
दलिया में उच्च प्रोटीन की मात्रा होती है। इसमें मीट की तरह प्रोटीन के साथ वसा नहीं होती। यह सेफ, फैट फ्री है, जिसे आपके भोजन में जरुर शामिल होना चाहिये।

पेट भरने वाला
इसमें उच्च मात्रा में रेशा होने के नाते, इसे खाते ही पूरा पेट भर जाता है। इसे खाने के बाद आपको 2 घंटों तक भूख नहीं लगेगी।



Click it and Unblock the Notifications
