Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कैसे बंद करें ओवर ईटिंग ?
कभी-कभी ऐसा होता है कि आप बहुत भूखें होते हैं, जिस कारणवश आप कुछ भी खा लेते हैं। पर रोज-रोज ऐसा करने से आप ओवर ईटिंग के शिकार बन जाते हैं। ओवर ईटिंग करने से हमारे शरीर को बहुत नुकसान पहुंचता है, हम मोटे हो जाते हैं और हमें अपच जैसी समस्या का सामना करान पड़ता है। ओवर ईटिंग कई लोगों कि आदत बन चुकी है।
ओवर ईटिंग के कई कारण हो सकते हैं। कई लोगों को खाना बहुत पसंद आता है तो वह ओवरईटिंग कर लेते हैं, तो कई लोग स्ट्रेस में आ कर खूब सारा स्नैक्स आदि खाने लग जाते हैं। धीरे-धीरे खा कर कैसे बचें ओवरइटिंग से?
भोजन हमेशा उतना ही खाना चाहिये, जितना आपकी बॉडी आसानी से हजम कर सके। ओवर ईटिंग करने से भी कई हेल्थ से जुड़ी समस्याएं हो जाती हैं जैसे, मधुमेह, हाई ब्लड प्रेशर आदि। ओवर ईटिंग को कंट्रोल करने के भी तरीके हैं, जो कि बहुत ही सरल हैं। आइये जानते हैं उनके बारे में-

धीरे-धीरी चबा कर खाएं
अगर आप चबा चबा कर अपने खाने को खाएंगी तो आपका पेट जल्द भर जाएगा।

देखिये कि आप क्या खा रही हैं
आपके पेट में क्या जा रहा है, वो भी देखना जरुरी है। अगर आप फ्राई आइटम या फिर जंक फूड हद से ज्यादा खाएंगी तो आप मोटी हो जाएंगी।

ना करें क्रैश डाइट
ओवईटिंग को खतम करने के लिये क्रैश डाइट पर ना जाएं। क्रैश डाइट पर जाने के बाद लोग और ज्यादा खाना शुरु कर देते हैं।

हेल्दी जूस और खूब पानी पियें
खूब सारा तरल पदार्थ पीजिये, जैसे पानी, फलों और सब्जियों का रस। यह आपका पेट भर देगें जिससे आपकी भूख प्राकृतिक रूप से दब जाएगी। खाना खाने के 30 मिनट पहले पानी या जूस पियें।

सेल्फ कंट्रोल
अति से ज्यादा खाने की आदत को कम करने के लिये आपको अपने ऊपर पूरा कंट्रोल होना चाहिये।

साइज तयं करें
आप कितना खाते हैं, यह भी मायने रखता है। अगर आपको ओवरईटिंग से बचना है तो, आपको अपनी प्लेट में खाने की मात्रा कुछ कम करनी होगी।

स्नैक्स खाने से बचें
हफ्ते के पहले कुछ दिनों तक आपको ऐसा लगेगा कि आप खूब सारा स्नैक्स खाएं। स्नैक्स खाने से आपका बेवजह वजन बढ़ेगा। अपने दिमाग को कहीं और लगाएं और खाने के बारे में ना सोंच कर कुछ और चीज सोंचे।



Click it and Unblock the Notifications
