Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती
क्या हर दिन अंडे खाना स्वास्थ्यवर्धक होता है ?
आपने कई लोगों को कहते सुना होगा कि ज्यादा अंडे खाने से शरीर में ब्लड़ कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है। वहीं कुछ लोगों का मानना होता है कि हर दिन एक अंडे के सेवन से शरीर में ताकत बनी रहती है और आपके शरीर पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है। लेकिन सच्चाई को लॉजिक के साथ जानना जरूरी है। अंडे के बारे में जानिये कुछ तथ्य
यह सच है कि अंडे में कोलेस्ट्रॉल भारी मात्रा में होता है। एक अंडे में लगभग 200 एमएलएस कोलेस्ट्रॉल होता है। लेकिन आप दिन में जितना भोजन ग्रहण करते है उसमें भी आप 350 एमएलएस कोलेस्ट्रॉल ले ही लेते हैं, तो अंडा खाना ज्यादा बेहतर विकल्प है। 9 तरह के अंडे जिन्हें हम खा सकते हैं

एक रिसर्च के अनुसार, दिल और धमनियों सम्बंधी रोगों को अंडे के सेवन से कम किया जा सकता है, क्योंकि इसमें कोलेस्ट्रॉल अच्छी मात्रा में होता है जो शरीर की रक्त वाहिकाओं में बेकार कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके सेवन से एम्पल प्रोटीन और जिंक आदि प्राप्त होता है।
अंडे को खाने में सबसे अच्छी बात यह है कि इसे पकाना सबसे आसान होता है और आप इसे हर दिन पका सकते हैं, सप्ताह में 6-7 अंडे के सेवन करने से कोई नुकसान नहीं होता है बल्कि शरीर को भरपूर प्रोटीन और एनर्जी मिलती है, साथ ही साथ ब्लड़ प्रेशर की समस्या भी दूर हो जाती है।
अगर आपको दिल की समस्या है तो आप सप्ताह में चार अंडों का सेवन करें। बस इन्हे पकाने के तरीकों को थोड़ा स्वास्थ्यवर्धक रखें। इन्हे डीप फ्राई करने से बेहतर है कि उबाल कर नमक डालकर खाएं। तो अब - संडे हो या मंडे, रोज खाओ अंडे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
