Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
7 दिनों में कम करें 7 किलो वजन: डाइट टिप्स
क्या आपको 7 दिनों में 7 किलो वजन घटाना है? हो सकता है कि आपको यह बात थोड़ी अजीब लगे लेकिन हम आपको पूरा भरोसा दिलाते हैं कि यदि आपने इस डाइट को 7 दिनों तक अच्छे से अपना लिया तो आप 7 किलो तक वजन घटा लेगें। इस नए साल के उपलक्ष में कई लोगों ने यही सकंल्प लिया होगा कि वे अपना वजन घटा लेगें, पर बहुत से लोगों के लिये यह करना बड़ा ही मुश्किल होता है। एक बात का खास ख्याल रखिये कि वजन घटाने में डाइट का बहुत अहम रोल होता है।
हमारा 70 प्रतिशत वजन केवल डाइट से ही कंट्रोल किया जा सकता है। बाकी का वजन आप थोड़ी सी एक्सरसाइज कर के कम कर सकते हैं। एक हफ्ते में 7 दिन होते हैं और इन सातो दिन अगर आप अपनी डाइट पर ध्यान देगें तो आप जरुर पतले हो जाएंगे। तो चलिये आइये जानते हैं इन 7 दिनों की डाइट कैसी होनी चाहिये।

पहला दिन
यह हमारी डाइट का सबसे जरुरी दिन है। इसकी शुरुआत कुछ हेल्दी और हल्के आहार से होनी चाहिये, जिसमें केवल फ्रूट्स और फ्रूट्स ही होने चाहिये। आपको दिनभर में फल के अलावा कोइ और चीज नहीं खानी है। फलों में केवल केला छोड़ कर बाकी सारे फल खा सकते हैं। इसके अलावा खूब सारा पानी पियें।

दूसरा दिन
अगर आपको अपना वजन कम करना है तो आप दूसरे दिन सब्जियों का ही सेवन करें। आप चाहें तो सब्जियों का सलाद बनाएं या फिर उसे उबाल लें। इससे जल्द ही वजन कम होगा। सब्जियों के रूप में आप आलू का भी सूवन कर सकती हैं, लेकिन वह उबला होना चाहिये।

तीसरा दिन
तीसरे दिन आप सब्जियों के साथ फल भी शामिल कर सकते हैं। अगर आपको 7 किलो 7 दिनों में कम करना हो तो दिन की शुरुआत फलों से करें, उसके बाद लंच में सब्जियों का सलाद और डिनर में फल या सब्जी चाहे जो खाएं। तीसरे दिन आलू और केले को ना शामिल करें।

चौथा दिन
इस दिन आपको केवल केला और दूध ही खाना होगा। आप स्मूदी या मिल्क शेक का सेवन करें। दूध स्किम होना चाहिये नहीं तो फैट बढेगा।

पांचवा दिन
इस दिन आप 1 कप उबला चावल खाएं। इस दिन आपको दिनभर में कम से कम 7 टमाटरों का सेवन करना चाहिये। डिनर के समय राइस ना खा कर टमाटर कर सेवन करें। पानी की मात्रा 12 गिलास से 15 गिलास बढा दें।

छठवां दिन
दिन भर में आपको सब्जियों का सेवन करते रहना है। साथ में लंच के समय आप राइस खा सकते हैं।

सांतवे दिन
इस दिन भी आप एक कप उबले चावल का सेवन कर सकती हैं। इस दौरान आप अपने मन पसंद फल और सब्जियां ले सकती हैं। दिनभर में फ्रूट जूस पीती रहें।



Click it and Unblock the Notifications
