Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
वजन घटाना है तो खाएं कम कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन
(आईएएनएस)| वजन घटाना हो तो कम वसा युक्त भोजन करने की अपेक्षा कम कार्बोहाइड्रेट वाला भोजन करना अधिक कारगर होगा। कम कार्बोहाइड्रेट वाला भोजन न सिर्फ वजन घटाने में कारगर है, बल्कि यह हृदय से संबंधित बीमारी को दूर करने में भी उपयोगी है। कम कार्बोहाइड्रेट वाले भोजन की ये खूबियां एक नए अध्ययन से सामने आई है। यह वजन घटाने के लिए कम वसा युक्त भोजन करने की अब तक दी जाने वाली सलाह से थोड़ी अलग है।

'एनल्स ऑफ इंटरनल मेडिसिन' जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक, कम वसा वाले भोजन करने की तुलना में कम कार्बोहाइड्रेट वाले भोजन अधिक फायदेमंद हैं। अच्छे स्वास्थ्य के लिये खाएं साबुत अनाज
शोधकर्ताओं ने अमेरिका में 148 पुरुषों एवं महिलाओं पर किए गए अध्ययन के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला है। अध्ययन में शामिल किए गए इन लोगों को न तो किसी तरह का हृदय रोग था और न ही वे मधुमेह की बीमारी से पीड़ित थे। प्रतिभागियों में आधे से अधिक अश्वेत नागरिकों को शामिल किया गया था।
बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) के आधार पर प्रतिभागियों को मोटे लोगों की श्रेणी में रखा गया था। कम कार्बोहाइड्रेट और कम वसा युक्त भोजन करने वाले समूहों को नियमित अंतराल पर खानपान को लेकर परामर्श दिए जा रहे थे, लेकिन उनके सामने कैलोरी (ऊर्जा) को लेकर कोई लक्ष्य नहीं रखा गया था।
करीब एक साल बाद अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि कम कार्बोहाइड्रेट वाला भोजन लेने वाले अश्वेत और श्वेत, दोनों तरह के प्रतिभागियों के वजन में उनकी तुलना में काफी कमी आई, जो कम वसा युक्त भोजन ले रहे थे। कम कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन लेने वाले लोगों में हृदय रोग का खतरा भी अपेक्षाकृत कम पाया गया।
अध्ययनकर्ताओं ने यह भी कहा कि बीएमआई में वृद्धि अक्सर मधुमेह होने के खतरे की सूचना होती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
