Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
सूप पियो वजन घटाओ

हर कोई चाहता है कि उनकी बॉडी फिट, स्लिम और शेप में रहे। भूखे रहने से लेकर कई तरह के भोजन लेने के साथ-साथ हम अच्छी बॉडी के लिए हर मुमकिन कोशिश करते हैं। यह सही है कि हम जो भी खाते हैं वह फैट की शक्ल में हमारी बॉडी पर नजर आता है। ऐसे में गैरजरूरी फैट से बचने और वजन कम करने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप एक स्पेशल डाइट यानी सूप डाइट को अपनाएं। वजन कम करने के लिए सूप डाइट को अपनाकर आप कैलोरी के सेवन पर अंकुश लगाने के साथ-साथ अपनी सेहत को भी बेहतर बना सकते हैं।
7 दिनों में कम से कम 7 किलो वजन कम करें
वजन कम करने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप वजन कम करने वाला डाइट अपनाएं। हालांकि व्यस्त जीवनशैली और तनाव भरी नौकरी से आहार में असंतुलन आ जाता है, जिससे वजन प्रभावित होता है। ऐसे में आप तेजी से वजन कम करने के लिए सूप को अपनाकर न सिर्फ समय बचाएंगे, बल्कि अपनी बॉडी को पर्याप्त पोषण देने में भी कामयाब रहेंगे।

सफद बीन सूप
सफेद बीन सूप वजन कम करने वाले डाइट का अहम हिस्सा है। इसमें सुगर, फैट और सोडियम काफी कम मात्रा में पाया जाता है और यह काफी पौष्टिक होता है। साथ ही यह बेहद स्वादिष्ट होता है। इसे तैयार करना भी बहुत आसान है और इसमें बड़ी मात्रा में प्रोटीन भी पाया जाता है।

ब्रोकली सूप
हो सकता है कि आपको ब्रोकली पसंद न हो पर यह तेजी से वजन कम करने का प्रभावी सूप है। 100 ग्राम ब्रोकली सूप में करीब 1.2 ग्राम फैट पाया जाता है। साथ ही यह फाइबर और जरूरी पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है।

लोकी का सूप
लोकी का सूप लेकर आप गैरजरूरी फैट को जल्दी और आसानी से कम कर सकते हैं। इसमें फैट और सूगर कम होता है और यह प्रोटीन व फाइबर का बेहतरीन स्रोत है।

ब्राउन राइस के साथ चिकन सूप
वजन तेजी से कम करने वाले सूप में यह सूप न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि इममें सोडियम कम और प्रोटीन ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। चिकन के साथ 100 ग्राम ब्राउन राइस सूप में सिर्फ 0.7 ग्राम फैट पाया जाता है।

हरा प्याज और आलू का सूप
वजन कम करने के लिए आप इस सूप डाइट को अपना कर शरीर को जरूरी पौष्टिक तत्व भी उपलब्ध करा पाएंगे। आप इसे मल्टीग्रेन ब्रेड के साथ लेकर कम फैट वाला हल्का नाश्ता कर सकते हैं।

गाजर का सूप
गाजर के सूप को आप धनिए के साथ ले सकते हैं। इसमें सुगर काफी कम होता है। वजन कम करने वाले इस 100 ग्राम सूप में सिर्फ 1.2 ग्राम फैट ही पाया जाता है।

मटर का सूप
आप अपने सामान्य मटर के सूप में अपनी पसंदीदा वेजटेबल मिलाकर वजन कम करने वाला सूप डाइट बना सकते हैं। यह प्रोटीन से भरपूर होता है और इसमें फैट के साथ-साथ सोडियम और सुगर भी कम होता है।

मशरूम सूप
100 ग्राम मशरूम सूप में सिर्फ 1.2 ग्राम फैट पाया जाता है। यह शरीर को जरूरी प्रोटीन उपलब्ध कराता है और अतिरिक्त वजन को प्रभावशाली तरीके से कम करता है।

मसूर दाल का सूप
मसूर दाल का सूप बहुत हेल्थी होता है और यह प्रोटीन, विटामिन व फाइबर से भरा होता है। वजन कम करने के लिए इसका सेवन बेहद असरदार होता है। मसूर दाल के 100 ग्राम सूप में सिर्फ 0.8 ग्राम फैट पाया जाता है।

टमाटर का सूप
इसे बनाना भी आसान है और यह होता भी बहुत स्वादिष्ट है। वजन कम करने वाला यह सूप डाइट आपको जरूरी पोटैशियम, प्रोटीन और फाइबर भी उपलब्ध कराएगा। इसमें फैट और सुगर काफी कम मात्रा में पाए जाते हैं और यह विटामिन सी का बेहतरीन स्रोत है।



Click it and Unblock the Notifications
