Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
जानिये आम के बारे में पूरा सच
आम को फलों का राजा कहा जाता है और यह हमारे स्वास्थ्य के लिये अति उत्तम माना जाता है। ऐसे बहुत ही कम से लोग होगें जिन्हें आम पसंद नहीं होते। आम में सैचरेटिड फैट (संतृप्त वसा), कोलेस्ट्रोल और सोडियम की मात्रा काफी कम होती है। साथ ही यह आहार संबंधी फाइबर, विटामिन B-6, विटामिन A और विटामिन C का भी अच्छा स्रोत माना जाता है।
कई लोग डरते हैं कि आम खाने से कहीं उनका वजन ना बढ़ जाए या फिर आम खाने से कहीं उनके ब्लड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा ना बढ़ जाए। पर घबराइये नहीं आम खाने से उतना वजन नहीं बढ़ता जितना की आप सोंच रहे हैं। अगर आप दिन भर आम का सेवन करेगें तो हो सकता है कि आपका वजन बढे़ लेकिन अगर आप आम को नियंत्रित हो कर खाते हैं तो, ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला। इस गर्मी, आम को मजे से खाइये मगर साथ-साथ कुछ सावधानियां भी रखिये। झाइयां और ब्लैकहेड हटाए आम
कौन सा आम आपके लिये अच्छा है, क्या आप खाने से मोटापा बढ़ता है या फिर एक दिन में आप कितने आम खा सकते हैं आदि सवालों के जवाब हमने नीचे दिये हैं। तो पढ़ें और रसीले आम को खाने का एक भी मौका ना छोड़ें।

क्या रोज आम खाने से मोटापा बढता है?
आम में ना तो फैट होता है और ना ही कोलेस्ट्रॉल। अगर आम को रोज खाया जाए तो भी वजन नहीं बढता। पर अगर आप भोजन तथा अन्य चीजों के साथ साथ आम खाएंगें तो आपका वजन बढेगा।

एक दिन में आप कितने आम खा सकते हैं
आम सेहत के लिये अच्छे माने जाते हैं इसलिये दिन में दो या तीन आम खाना ठीक होता है। एक मध्यम आकार के आम में लगभग 135 कैलोरी होती है। अगर आप दिन में पांच पर कुछ ना कुछ खाते हैं, तो कम से कम एक समय का भोजन हटा कर उसकी जगह पर दो या तीन आम खा सकते हैं। आप ब्रेकफास्ट की जगह पर तीन आम खा सकते हैं।

आम खाने का अच्छा समय
आम खाने का सबसे अच्छा समय तब होता है जब आप कोई दौड़-भाग वाला काम या फिर व्यायाम करने जा रहे हों। व्यायाम करने से 30 मिनट पहले आम खाएं। आम में बहुत ज्यादा कार्बोहाइड्रेट हेाता है इसलिये यह शरीर को एनर्जी देता है।

कौन सी चीज आम को इतनी ज्यादा सेहतमंद बनाती है
आम में बहुत ज्यादा विटामिन सी, विटामिन B6,पोटैशियम, कॉपर और विटामिन ए होता है। ये फैट फ्री और कोलेस्ट्रॉल में एकदम लो होते हैं। इनमें आयरन भी काफी मात्रा होती है। इनमें फाइबर ज्यादा होता है और अच्छा कार्बोहाइड्रेट भी पाया जाता है।

आम कोलेस्ट्रॉल पर नजर रखता है
आम में हाई लेवल में विटामिन सी, पेक्टिन और रेशा होता है जो कि सीरम कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करता है। ताजे आम में पोटैशियम ज्यादा होता है, जो कि ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट को नियंत्रित रखता है।

क्या चीज खाना सबसे ज्यादा बेहतर 'आाम' या 'आमरस'?
आमरस की जगह पर ताजे आम खाना ज्यादा समझदारी का सौदा होगा। आमरस में आपको समूचे आम की तरह रेशे नहीं प्राप्त होगें।

आम कैसे चुनें?
आम खरीदते वक्त उसके गहरे रंग को देख कर लालच में ना पडें। आम के तने को सूंघें और देखें कि क्या उसमें से मीठी खुशबू आ रही है। अगर आम खूशबूदार है तो उसे खरीद लें। आम ज्यादा पका हुआ नहीं होना चाहिये और ना ही ज्यादा पक जाने की वजह से इसकी महक शराब की तरह होनी चाहिये।

कृत्रिम रूप से पके आम से सावधान रहें
कुछ आम बेचने वाले डीलर आम को जल्दी पकाने के लिये कैल्शियम कार्बाइड का इस्तामाल करते हैं। ये चीजे़ शरीर में कई समस्याएं पैदा कर सकती हैं। ज्यादातर कृत्रिम रूप से पकाए गए आमों के छिलके में काले धब्बे होते हैं, जिन्हें देख कर आप उनकी पहचान कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
