Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
शक्कर की सच्चाई जानने के बाद आप बना लेगें इससे दूरी
शक्कर का हमारे भोजन में और खासतौर पर चाय में बहुत बड़ा रोल है। यह फलों, मधु एवं अन्य कई स्रोतों में भी पायी जाती है। जब भी आप चीनी या शक्कर से भरी हुई चीज खाने के लिये खरीदते हैं तो, इसका यह मतलब है कि आप अपनी जिंदगी का बहुत बड़ा सौदा कर रहे हैं। शुगर से बने खाद्य एवं पेय पदार्थ का अधिक सेवन मोटापे, हृदय रोग, कैंसर एवं लीवर संबंधी विकारों से पूरी दुनिया में 35 मिलीयन रोगियों की मृत्यु का कारण बनता है। यह मौत शराब एवं तम्बाकू से होने वाले मौतों की तुलना में कहीं ज्यादा है।
ऐसा नहीं है कि हमें शक्कर को पूरी तरह से नजरअंदाज कर देना चाहिये। चीनी खाने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है, लो ब्लड प्रेशर को अगर नार्मल करना है तो भी शक्कर का बड़ा योगदान होता है। अगर आपके पास कुछ खाने को नहीं है और आपको तेजी की भूख लगी है तो आप शक्कर का सेवन कर के उसे शांत कर सकते हैं
डायबटीज स्पेशल : मीठा खाने की आदत को कंट्रोल करने के टिप्स
लेकिन अगर शक्कर को बार-बार कई मात्रा में खाया जाए तो आप की जान को खतरा हो सकता है। जब भी शक्कर खाने का मन करे तो आप उसकी जगह पर फल खा सकते हैं। आइये जानते हैं शक्कर के बारे में कुछ महत्वपूर्ण सच्चाई।

शक्कर खाने से पेट निकलता है
- शक्कर में कोई पोषक तत्व नहीं होता और यह शरीर में खाली कैलारी भरती है
- ज्यादा शक्कर खाने से मोटापा, मधुमेह और हार्ट की बीमारी होने के चांस रहते हैं

हमारे शरीर में क्या होता है जब हम शक्कर खाते हैं
जब हमारे शरीर में शक्कर जाती है तो हमारे शरीर के पास दो ऑपशन होते हैं, इससे डील करने के-
- उर्जा पैदा करना
- अत्यधित शक्कर को शरीर की वसा कोशिका में जमा करना

प्राकृतिक शक्कर और बाजारू शक्कर में क्या अंतर हेाता है
- प्राकृतिक शक्कर हमें फल, सब्जियों और कुछ पौधों से मिलती हैं
- बाजारू शक्कर आम टेबल शुगर होता है जो कि सूकरोज या हाई फ्रकटोज कार्न सीरप होता है

शरीर में प्रति दिन शक्कर की मात्रा कितनी होनी चाहिये
- पुरुषः 150 कैलोरी प्रति दिन (37.5 grams or 9 teaspoons)
- महिलाः 100 कैलोरी प्रति दिन (25 grams or 6 teaspoons)

प्राकृतिक शक्कर आपके लिये कितनी अच्छी होती है
- फलों में आपको जरुरी पोषण, रेशे और विटामिन मिलते हैं
- आपको दिन में लगभग 33 प्रतिशत फल और सब्जियों का सेवन अपनी डाइट में करना चाहिये

फलों से प्राप्त होने वाली शक्कर का क्या प्रयोग
जब आप कोई फल खाते हैं, तो उससे ना केवल आपको फ्रक्टोज मिलता है बल्कि उससे आपको बहुत सारा विटामिन और मिनरल भी मिलता है जो कि शरीर के लिये काफी हेल्दी होता है।

क्या फलों के शक्कर का भी असर हमारे ब्लड़ शुगर लेवल पर पड़ता है?
फलों से मिलने वाली शक्कर, ब्लड़ शुगर को बाजार में मिलने वाली शुगर की तुलना में कम बढाती है।

कौन से खाद्य पदार्थ में ज्यादा शक्कर होती है
- सफेद ब्रेड
- पास्ता
- मैदा या फिर मैदे से बनी चीजें जैसे, केक, कुकीज, डोनट और मफिन्स
- आलू चिप्स और शुगर चॉकलेट
- जैम और जैली
- फ्रूट ड्रिंक
- साफ्ट ड्रिंक

जब मीठा खाने का दिल करे तो क्या खाएं?
- फल
- फलों के साथ सादी दही मिली हुई
- गुड
- शहद



Click it and Unblock the Notifications
