Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बैंगन खा कर पाएं खूबसूरत और चमकदार त्वचा
बहुत से लोग बैंगन खाने नाम से मुंह बनाने लग जाते हैं, उन्हें मानों बैंगन से कितनी बड़ी दुश्मनी हो। लेकिन अगर आपको अपने अपनी त्वचा साफ-सुथरी और चमकदार बनानी है तो अभी से ही अपनी डाइट में बैंगन का प्रयोग करना शुरु कर दें। बैंगन में विटामिन, मिनरल, फाइबर के साथ बहुत सारा एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जिसके सेवन से चेहरे पर मुंहासे नहीं होते और चेहरा चमकदार बन जाता है। इसमें थोड़ी मात्रा में आयरन और कैलशियम भी पाया जाता। बैंगन के गुण
बैंगन खाने से मधुमेह और हृदय रोग जैसी बीमारियां दूर होती हैं। लेकिन आज हम आपको सौंदर्य बढ़ाने के लिये बैंगन के गुणकारी फायदे गिनाएंगे। तो अगर आपको खूबसूरत त्वचा पानी हो, तो बैंगन का सेवन नियमित रूप से करना शुरु कर दीजिये। मसालेदार बैंगन मुसल्लम

बैंगन से कैसे पाएं खूबसूरत त्वचा-
1. एजिंग- बैंगन में एंटीऑक्सीडेंट, अंथॉयनिंस पाए जाते हैं जिससे उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीरे धीरे कम होने लग जाती है।
2. स्किन कैंसर- बैंगन कैंसर को पनपने से रोकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कि शरीर में फ्री रैडिकल्स से लड़ता है।
3. साफ त्वचा- अगर आपके चेहरे पर पिंपल ज्यादा निकलनते हैं और चेहरे पर दाग-धब्बे हैं, तो अभी से ही बैंगन खाना शुरु कर दें। इसमें बहुत ज्यादा फाइबर पाया जाता है, जो कि विटामिनों से घिरा रहता है। इसे खाने से पेट साफ होगा और शरीर से विशैले तत्व बाहर निकलेगें। अगर पेट अंदर से साफ रहेगा तो चेहरा अपने आप ही साफ हो जाएगा।
4. चमकदार त्वचा- बैंगन त्वचा को साफ कर के उसमें चमक भी भरता है। इसमें अत्यधिक मात्रा मे पानी पाया जाता है, जिससे त्वचा हाइड्रेट रहती है और उसमें अपने आप ही चमक आती है।
5. स्वस्थ त्वचा- बैंगन में इतने प्रकार के विटामिन , मिनरल और पानी पाए जाते हैं कि यह आपकी त्वचा को बच्चों की त्वचा जैसा कोमल बना देता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
