Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
भूल कर भी खालीपेट न खाएं ये 10 चीजें
स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए कई बातों को हमेशा ध्यान में रखना चाहिए। कब क्या चीज़ दिन में किस समय खानी चाहिए, इसका विशेष ख्याल रखना चाहिए।
READ: भूख को दबाने वाले 20 प्राकृतिक भोजन
कुछ खाद्य सामग्रियों में एसिड की मात्रा ज्यादा होती है, ऐसे में उन्हे खाली पेट खाना या पीना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। दही, कच्चे टमाटर, केला आदि को खाली पेट खाना अच्छा नहीं मानते हैं।
वहीं हल्के गुनगुने पानी को पीकर दिन को अच्छा और हेल्दी बनाया जा सकता है। यहां तक कि खाली पेट, चाय और कॉफी पीना भी नुकसानदायक होता है।
READ: भूख महसूस होने पर उसे ऐसे करें नियंत्रित
आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ अन्य खाद्य सामग्रियों के बारे में,जिनका सेवन खाली पेट नहीं करना चाहिए।

1. सोडा:
सोडा में उच्च मात्रा में कार्बोनेट एसिड होता है। अगर आप इसे खाली पेट पी लेंगे तो मतली आ सकती है और आपको असहज महसूस हो सकता है।

2. टमाटर:
टमाटर में एसिड होता है जिसकी वजह से अगर आप इसे खाली पेट खा लेते हैं तो यह रिएक्ट करता है और पेट में अघुलनशील जेल का निर्माण कर देता है जो पेट में स्टोन बनने का कारण बन जाता है।

3. दवाईयां:
अक्सर आपने डॉक्टर्स को सलाह देते हुए सुना होगा कि खाली पेट दवाओं का सेवन न करें। खाली पेट, दवा खाने से पेट में एसिड की शिकायत हो जाती है जिससे शरीर में असंतुलन पैदा हो जाता है।

4. एल्कोहल:
खाली पेट शराब का सेवन करने से पेट में जलन होने लगती है जिसकी वजह से खाना भी ठीक प्रकार से नहीं पच पाता है।

5. चटपटा भोजन:
कभी भी खाली पेट किसी भी प्रकार के चटपटे भोजन का सेवन न करें। इसमें नेचुरल एसिड होता है जो पेट के हाजमे को बिगाड़ देता है। कई बार पेट में ऐंठन भी होने लगती है।

6. कॉफी:
खाली पेट, कॉफी का सेवन सबसे अधिक घातक होता है। इसमें कैफीन होती है जो खाली पेट लेने पर आपको बेहाल कर सकती है। कुछ खाने को न हों, तो एक गिलास पानी ही पी लें।

7. चाय:
जिस प्रकार कॉफी पीना अच्छा नहीं होता है, उसी प्रकार खाली पेट चााय भी न पिएं। चाय में उच्च मात्रा में एसिड होता है जिसकी वजह से पेट में दर्द हो सकता है।

8. दही:
दही स्वास्थ्यकारी होता है लेकिन खाली पेट, इसका सेवन करने से पेट में मरोड़ उठ सकती है।

9. केला:
खाली पेट केला खाने से शरीर में मैग्नीशियम की मात्रा काफी बढ़ जाती है जिसकी वजह से शरीर में कैल्शियम और मैग्नीशियम की मात्रा में असंतुलन हो जाता है। इस कारण, सुबह खाली पेट केला न खाएं।

10. शकरकंद:
शकरकंद में टैन्नीन और पैक्टीन होता है जिसे खाली पेट खाने पर गैस्ट्रिक एसिड की समस्या हो जाती है जिससे सीने में जलन हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
