Latest Updates
-
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी
मानसून में चुस्त-दुरुस्त रहने के लिये अपनाएं ये 7 टिप्स
(आईएएनएस)| मानसून की रिमझिम फुहारें आपकी सुबह-शाम की सैर में खलल डाल सकती हैं, तो इसका मतलब आपको कुछ दिनों तक करसत को भूल जाना चाहिए?
एक फिटनेस विशेषज्ञ की सलाह है कि मानसून में भी फर्श पर दौड़कर या डांस कर स्वस्थ रहने की कोशिश की जा सकती है। स्वास्थ्य समाधान और सलाह देने वाले ऐप 'हेल्दीमी' के फिटनेस कोच सर्वाणन हरिराम ने मानसून में फिट बने रहने के कुछ मजेदार तरीके सुझाए हैं। आइए डालें इन पर एक सरसरी नजर :

मानसून में चुस्त-दुरुस्त रहने के लिये अपनाएं ये 7 टिप्स
-आमतौर पर आप एक तय समय पर सैर या जिम के लिए जाते हैं। घर में भी एक तय समय पर ही व्यायाम करें और वैसे ही कपड़े पहनें, जैसे सैर या जिम जाते वक्त पहनते हैं। आसान से वार्म-अप से शुरुआत करें। कुछ मिनट फर्श पर दौड़ने जैसे व्यायाम से शुरुआत करें।
READ: मौनसून में इन 7 चटपटे खानों से रहिये बिल्कुल दूर
-घर में व्यायाम करने के लिए कूदने की रस्सी और कसाव लाने वाले बैंड जैसे कुछ आसान से व्यायाम उपकरण खरीद लें। ये बढ़िया विकल्प हैं, क्योंकि आप इनका इस्तेमाल अगले मानसून में घर में दोबारा कर सकते हैं।
-आपके घर की सीढ़ियां अपने आप में व्यायाम का एक बेहतरीन उपकरण हैं। आप कुछ मिनट के लिए सीढ़ियां चढ़ने-उतरने का व्यायाम कर सकते हैं।
-पुश-अप्स तथा ऊठक-बैठक मांसपेशियां मजबूत बनाने वाली अच्छी कसरत है।
-योग करें। यह मानसून के दौरान होने वाली आम समस्या श्वास समस्या को घटाने में भी मदद करता है।
-अगर आपको डांस अच्छा लगता है, तो ऐसे दिल खोलकर डांस करें कि मानो आपको कोई नहीं देख रहा है। यह मानसून में घर में की जाने वाली कसरत को मजेदार बनाने का एक तरीका है।
-घर के काम आपको फिट रखने का एक बेहतरीन तरीका हैं। कसरत के तौर पर आलों, दराजों, पूरे घर साफ की सफाई करें। बर्तन धुल लें और कपड़े हाथ से धुलें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications