Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जानें प्रोटीन खाने के 9 स्वास्थ्य लाभ
एक नए शोध के अनुसार यह बात सामने आई है कि शरीर के लिये प्रोटीन सबसे आवश्यक तत्व है। प्रोटीन त्वचा, रक्त, मांसपेशियों तथा हड्डियों की कोशिकाओं के विकास के लिए आवश्यक होते हैं।
मेनोपॉज के बाद जिन महिलाओं के भोजन में प्रोटीन की मात्रा कम होती है, उनमें ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा 30 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। अगर आप शुद्ध शाकाहारी है तो आपको प्रोटीन दूध और दुग्ध उत्पाद, अखरोट, फलियां, दालें, राजमा, चनें, सोया, मेवे, पीनट बटर, टोफू, पालक और अन्य चीज़ों से प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा चिकन, अंडे के सफेद भाग और मछली में काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है।
READ: शाकाहारी हैं तो प्रोटीन के लिये खाएं ये 12 आहार
आइये जानते हैं प्रोटीन के कुछ स्वास्थ्य लाभों के बारे में...

मसल्स बनाने में मददगार
प्रोटीन का सबसे बड़ा लाभ है कि यह शरीर में मसल्स बनाने में मदद करता है। इसके लिये आपको अपनी डाइट में अंडे खाने चाहिये खासकर तब जब आप जिम में वर्कआउट कर रहे हों।

वजन घटाए
प्रोटीन पचाने में अधिक समय लगता है। जिससे ज्यादा मात्रा में कैलोरी बर्न होती है। पेट अधिक समय तक भरा रहेगा तो इससे आपको कम खाने और वजन कम करने में सहायता मिलेगी।

हड्डी मजबूत बनें
प्रोटीन हड्डियों, लिगामेंट्स और दूसरे संयोजी ऊतकों को स्वस्थ रखने के लिए भी जाना जाता है। प्रोटीन की कमी से हड्डियां और ऊतक कमजोर, कड़े और आसानी से टूटने वाले हो जाते हैं।

शरीर की कार्यप्रणाली को दुरुस्त रखे
प्रोटीन को डाइट में लेने से शरीर की कार्यप्रणाली दुरुस्त होती है। यह एनर्जी प्रदान करता है, इम्यून को शक्ती देता है तथा शरीर से गंदगी निकालता है। इसे खाने से भूख भी कंट्रोल रहती है।

बालों और त्वचा के लिये
यह हमारी त्वचा और बालों के लिये भी अच्छा होता है। बालों और नाखूनों में केराटिन नामक प्रोटीन होता है। यह बालों को मजबूत, लचीला और चमकदार बनाता है। बालों, त्वचा और नाखूनों को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने के लिए प्रोटीन से भरपूर भोजन खाएं।

बच्चों की ग्रोथ के लिये
बच्चों को भी एक बैलेंस डाइट लेनी चाहिये, जिसमें अच्छी मात्रा में विटामिन, प्रोटीन, मिनरल्स और एनर्जी के लिये कार्बोहाइड्रेट्स होने चाहिये। मछली, डेयरी, दालें, सूखे मेवे आदि प्रोटीन के अच्छे सोर्स हैं।

घाव को तुरंत भरे
प्रोटीन से घाव या चोट तुरंत भरते हैं। प्रोटीन में कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है इसलिये यह कार्टिलेज को झट से ठीक करता है।

दिमागी सेहत बढ़ाए
जब डाइट में प्रोटीन युक्त आहार बढ़ाए जाते हैं तो ब्रेन काफी एक्टिव हो जाता है। आपके ब्रेन की एक्टिविटी आपके आहार पर निर्भर रहती है।

शरीर की ताकत बढाए
यह आपको ऊर्जा देता है। इसलिये अपने आहार में अंडे, बींस, दालें, मीट आदि को शामिल करना ना भूलें।



Click it and Unblock the Notifications
