Latest Updates
-
Kamika Ekadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, भगवान विष्णु करेंगे हर इच्छा पूरी -
पित्त दोष क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इसे संतुलित रखने के आसान उपाय -
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी -
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार
35 की उम्र के बाद भूल कर भी न खाएं ये इन चीज़ों को
समय और उम्र के साथ-साथ हमारी पसंद ओर नापसंद बदलती रहती है, ठीक उसी तरह शरीर की जरूरतें भी बदलती रहती हैं। शरीर को उम्र के हर पड़ाव पर अलग-अलग खाद्य सामग्री की आवश्यकता होती है, ताकि वह सुचारू रूप से चलता रहें।
इसलिए, उम्र के साथ-साथ हमें अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। 30 साल की आयु के बाद शरीर में कई दिक्कतें आने लगती हैं, आपको थकान जल्दी होती है और आप जीवन के परिपक्वता भरे चरण में प्रवेश कर जाते हैं।
हड्डियों में कैल्शियम की कमी होने लगती है, बाल सफेद होने लगते हैं और रक्तचाप की समस्या होने लगती है। इसलिए इस आर्टिकल में हम आपको सलाह देते हैं कि 35 वर्ष की आयु के बाद निम्नलिखित फूड को अपनी खुराक में शामिल करने से बचें:

1. मार्गराइन:
इसमें कोलेस्ट्रॉल और ट्रांसफैट की मात्रा कहीं ज्यादा होती है जिसके कारण शरीर में एक्ट्रा फैट बढ़ जाता है। इसलिए बेहतर विकल्प होगा कि आप इसके सेवन से दूर रहें।

2. लेबल्ड डाइट फूड:
आपको ऐसे फूड, स्वाद में बेहतर लग सकते हैं लेकिन इनके सेवन से दूर रहें वरना आपको कमजोरी महसूस हो सकती है। ऐसे फूड में ताकत के नाम पर कुछ नहीं होता है।

3. अधिक नमक:
बढ़ती उम्र के साथ-साथ रक्तचाप बढ़ने की समस्या हो जाती है, इसलिए कम मात्रा में नमक का सेवन करें। इससे आपका दिल और गुर्दे सलामत रहेंगे।

4. अधिक चीनी:
ज्यादा चीनी कभी भी फायदेमंद नहीं होती है। इसलिए आप 35 के बाद चीनी का सेवन कम कर दें। इससे मधुमेह का खतरा बहुत कम हो जाता है।

5. ज्यादा तला-भुना हुआ:
बहुत ज्यादा ऑयली खाने से शरीर में वसा की अधिकता हो जाती है, इस कारण आपको ज्यादा वर्कआउट करना पड़ना है जो कि आप कर नहीं पाते है और शरीर बेकार हो जाता है।

6. ज्यादा वाइन न पिएं:
ज्यादा वाइन का सेवन आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इससे दिल और लीवर पर बुरा असर पड़ सकता है और आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

7. कैफीन:
35 की आयु के बाद तनाव ज्यादा रहता है, ऐसे में कैफीन को चाय या कॉफी के रूप में पीना आपके लिए और घातक साबित हो सकता है।

8. सफेद ब्रेड:
सफेद ब्रेड मैदे से बनी होती है जिसके सेवन से पेट में कब्ज या अपच की समस्या हो सकती है। ऐसे में व्हाइट ब्रेड का सेवन करने से बचें।

9. सफेद चावल:
सफेद ब्रेड की तरह सफेद चावल के सेवन से भी बचें। इसमें माढ़ की मात्रा अधिक होती है। आप ब्राउन राइस का सेवन करें, इसमें फाइबर और विटामिन ज्यादा मात्रा में होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications