Latest Updates
-
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव -
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूर नियम -
कौन थे पद्मश्री डी.वाई. पाटिल? बिहार के पूर्व राज्यपाल और प्रसिद्ध शिक्षाविद का 90 वर्ष की उम्र में निधन -
डायबिटीज होने से पहले शरीर में दिखने लगते हैं Pre-diabetes के ये लक्षण, अधिकतर लोग करते हैं इग्नोर -
Viral Video: ऑटो में बैठी महिला के सामने अश्लील वीडियो देखता रहा Rapido ड्राइवर, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल
स्वास्थवर्धक भोजन के लिए आयुर्वेद की बेसिक गाइडलाइन
भोजन, हमारे जीवन के लिए सबसे अधिक जरूरी होता है। हम क्या खाते हैं और उसे किस तरीके से खाते हैं, यह भी मायने रखता है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए भोजन को सही तरीके से करना आवश्यक होता है।
READ: हर तरह की बीमारी के लिये गुणकारी है शिलाजीत
अगर आप ऐसे कुछेक दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करते हैं तो आपको पाचन सम्बंधी कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
बहुत छोटी सी ही बात है जिसे हम बच्चों को सबसे पहले सिखाते हैं कि वे खाना चबाकर खाएं, इससे मुंह की लार भोजन के साथ अच्छी तरह मिल जाएगी और पेट में जाकर भोजन अच्छी तरह पच जाएगा। ऐसे ही कई अन्य आयुर्वेदिक टिप्स निम्न प्रकार हैं:

1. भोजन धीरे - धीरे खाएं
भोजन को निगलने से पहले अच्छी तरह चबाकर खाएं।

2. टीवी देखते हुए भोजन न करें
टीवी देखने, किताब पढ़ने या कम्प्यूटर पर बैठे होने के दौरान भोजन न करें।

3. कोल्ड ड्रिंक को कहें ना
भोजन करने से पहले कोल्ड ड्रिंक न पिएं। इससे पाचन शक्ति कमजोर होती है।

4. खाना खाते वक्त पानी नहीं
भोजन करने के दौरान बहुत ज्यादा पानी न पिएं। पूरे भोजन के दौरान सिर्फ आधा गिलास सामान्य पानी पीना चाहिए। सूप या गर्म भोजन के साथ इसकी भी आवश्यकता नहीं पड़ती है। कई देशों में भोजन के साथ एक सिप वाइन सही मानी जाती है।

5. घर का खाना है बेस्ट
घर का बना खाना ही खाएं। कहते हैं कि प्यार से बने भोजन में कुक की आत्मीयता मिली होती है जो आपके स्वास्थ्य के लिए सकारात्मक होती है।

6. भोजन देने वाले को धन्यवाद करें
भोजन टेबल पर लगने के बाद एक दम से न टूट पड़ें। ईश्वर को भोजन के लिए मन में धन्यवाद कहें और फिर खाएं।

7. खाना खाने के बाद करें रेस्ट
खाना खाने के बाद एकदम से काम न करें, थोड़ा सा रेस्ट करें और उसके बाद रूटीन जॉब पर लगें।

8. खाली पेट ना सोएं
पेट भरा होने पर कुछ हल्का सा खाएं। भोजन न करने का निर्णय नहीं लें, उसकी जगह कुछ हल्का सा खा लें।

9. भोजन के बीच में रखें अंतर
एक बार भोजन करने के बाद 3 घंटे बाद ही अगला भोजन करें। इस बीच आप चाय आदि पी सकते हैं।

10. दोपहर का भोजन करें भारी
दोपहर के समय भोजन सबसे ज्यादा पचता है। इसलिए दोपहर का खाना भारी लें। सुबह और रात को हल्का लें।

11. न पियें ठंडा पानी
पानी और ड्रिंक को बहुत ज्यादा ठंडा न पिएं। इससे पाचन क्रिया पर बुरा असर पड़ता है। ऐसा सिर्फ भोजन के दौरान ही नहीं बल्कि हर वक्त याद रखें।

12. दिन में कई बार खाएं
तीन बार भोजन करें। कुल मिलाकर दिन में पांच बार आपको कुछ खाना चाहिए। दिन में कम से कम पांच प्रकार के फल या सब्जी खाएं।



Click it and Unblock the Notifications