Latest Updates
-
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव -
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूर नियम -
कौन थे पद्मश्री डी.वाई. पाटिल? बिहार के पूर्व राज्यपाल और प्रसिद्ध शिक्षाविद का 90 वर्ष की उम्र में निधन -
डायबिटीज होने से पहले शरीर में दिखने लगते हैं Pre-diabetes के ये लक्षण, अधिकतर लोग करते हैं इग्नोर -
Viral Video: ऑटो में बैठी महिला के सामने अश्लील वीडियो देखता रहा Rapido ड्राइवर, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल -
डेंगू और वायरल फीवर में क्या है अंतर? डॉक्टर से जानें कैसे करें पहचान और बचाव के उपाय
नींबू पानी पीने का सबसे बड़ा फायदा
आप मुझे इस रसभरे मेरे प्यारे फल के साथ निचोड़ते हुए, उकेरते हुए और काटते हुए पा सकते हैं। मैं इसे लगभग हर चीज में डालता हूँ| मैं इसके स्वाद की विभिन्नता और इसके फायदों का कायल हूँ। अपने आपको विटामिन सी के पावर से सरोबार करने का यह सबसे अच्छा तरीका है। एक कप ठन्डे या गर्म पानी में एक नींबू निचोड़ लें और इसे गटक लें या दिन भर इसकी एक एक घूँट लेते रहें। इस छोटी सी आदत के कई फायदे हैं लेकिन ये पांच मेरे पसंदीदा हैं।
Get Up to 90% Off on Holi Women Sale : at Elitify
1. नींबू विटामिन सी का एक अच्छा स्त्रोत है
ये नींबू ही है जो हमारे शरीर को विटामिन सी प्रदान कर इसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इस खट्टे पेय पदार्थ में पोटैशियम की भी अधिकता होती है जो कि दिमाग और तंत्रिकाओं के कार्य को बेहतर करता है। पोटैशियम फ्री रेडिकल्स को कम करता है, लाल रुधिर कोशिकाओं का निर्माण करता है और ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करता है।
ज्यादा नींबू के सेवन से हो सकते हैं ये साइड इफेक्ट

2. पी.एच. लेवल का संतुलन बनाये रखता है
हमारा पी.एच. लेवल शरीर में क्षारीय और अम्लीय तत्वों को संतुलित करता है। जब शरीर में अम्ल की मात्रा ज्यादा हो जाती है तो इससे बीमारियां पैदा होती हैं। कई लोग इस कारण से बीमार पड़ते हैं और फिर जल्दी ठीक भी नहीं हो पाते हैं। हालांकि बिमारियों के अनेक कारण हो सकते हैं लेकिन जिन कारणों को आप रोक सके उन्हें रोकें तो बेहतर होगा। ज्यादा क्षारीय खाना लें और शरीर को जगाएं, रिपेयर करें, मजबूती दें और पूरे शरीर का कायाकल्प कर नई ऊर्जा का संचार करें ।नींबू क्षारीय खाद्य पदार्थों में से एक है।

3. यह वजन कम करने में मददगार है
क्या आप जानते हैं कि यदि शरीर में संतुलन की कमी है तो वजन कम करना काफी मुश्किल भरा होता है। हैप्पी- हैल्दी बॉडी और तेज दिमाग वजन कम का सबसे अच्छा तरीका है। ज्यादा क्षारीय खाना आपको खुश रखता है और पोषाहार से सम्बंधित मैगजीन्स के अनुसार क्षारीय खाना खाने वाले लोग जल्दी वजन कम कर लेते हैं। इसके अलावा नींबू में पेक्टिन फाइबर होते हैं जो कि भूख बढ़ाने में मददगार हैं। अब तक आप समझ गए होंगे यदि नहीं तो हम आपको नींबू पानी के कुछ और फायदे बता रहे हैं।

4. इससे पाचन क्रिया में सुधार होता है
कहते हैं ना कि पेट खुश तो सब खुश। एक अच्छी पाचन क्रिया आपको खुश रखती है। बेकार पाचन क्रिया शरीर में अनेक परेशानियों को जन्म देती है। नींबू पानी आपके शरीर से अनावश्यक तत्वों को बाहर निकालता है और पित्त के निर्माण में मददगार है। यह शरीर की पाचन क्रिया को शांत और सामान्य रखने में भी प्रभावशाली है।

5. कॉफ़ी की आदत को छोड़ने में भी यह मददगार है
मुझे कॉफ़ी की बहुत बुरी लत थी। वो खुशबु और वो रंग मुझे पागल कर देता था। मैं किस प्रकार से कॉफ़ी का दीवाना था कह नहीं सकता। लेकिन यह मेरे तंत्रिका तंत्र को पाचन और ऊर्जा को इतना अधिक मात्रा में प्रभावित कर रही थी कि मैं बता नहीं सकता। आखिर 4 माह पहले मैंने कॉफ़ी की आदत को पूरी तरह से छोड़ दिया। इसमें नींबू पानी ने मेरा साथ दिया। बुरा ना माने लेकिन यदि आप नियमित रूप से कॉफ़ी पीते हैं तो इसे छोड़ना बहुत मुश्किल है। इसके बदले में किसी और चीज का सेवन शुरू करने के लिए जरूरी है कि वह आपके शरीर को प्रभावित ना करे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications