Latest Updates
-
Kamika Ekadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, भगवान विष्णु करेंगे हर इच्छा पूरी -
पित्त दोष क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इसे संतुलित रखने के आसान उपाय -
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी -
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार
अच्छी पाचन क्रिया के लिए ये फल खाएं
अपने रोजाना के आहार में कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए जिनमें कि सभी पोषक तत्व और प्रोटीन हों। एक्सपर्ट्स के अनुसार सभी को रोजाना 2 से तीन तरह के फल खाने चाहिए ताकि आवश्यक ऊर्जा मिल सके। केला और पपीता जैसे फल सुबह खाली पेट खाने चाहिए। इन दोनों में फाइबर और सोडियम की प्रचुर मात्रा होती है जो कि आपको आपको दिन भर एक्टिव बनाए रखती है।
किस बीमारी में खाएं कौन सा फल?
दूसरी तरफ कुछ ऐसे फल हैं जो कि खाना खाने के बाद खाने चाहिए। ऐसे फल पाचन को सही बनाए रखते हैं, नाशपती और अनानास ऐसे ही फल हैं जिनमें एंजाइम्स और फाइबर की अधिकता होती है जिससे गैस्ट्रोइंटेस्टीनल सिस्टम सही तरह काम करता है। यह पचने में मुश्किल होने वाले खाद्य पदार्थों को भी विभाजित कर उनसे प्रोटीन निकालने में मददगार है।
कब खाने चाहिये फल?
अच्छी पाचन क्रिया के लिए ऐसे ही कुछ फल हैं जो आपको खाने के बाद खाने चाहिए। हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे ही फल...

नाशपती
नाशपाती पेट के लिए अच्छा फल है जिसे आप सप्ताह में एक बार खा सकते हैं। हाल ही में हुये अध्ययन के अनुसार नाशपती में फाइबर होता है जिससे दस्त साफ लगता है। नाशपती सोडियम फ्री, कोलेस्ट्रॉल फ्री, और फैट फ्री होती है और 190 मिलीग्राम पोटेशियम होता है जो कि पाचन को मजबूत करता है।

सेब
सेब में भी फाइबर की अधिकता होती है यदि आपको पाचन से संबन्धित समस्या है तो यह आपके लिए एक अच्छा फल है। खाने को सही तरह पचाने के लिए खाना खाने के 15 मिनट बाद एक सेब खाएं।

रसभरी
यदि आपको मधुमेह और पाचन की समस्या भी है तो रसभरी आपके लिए एक अच्छा विकल्प है। इनमें फाइबर अधिक मात्रा में है और शुगर कम होता है। इनमें कैलोरीज़ भी कम होती हैं, यह पाचन क्रिया के लिए एक अच्छा फल है।

पपीता
यदि आप 24 घंटे के अंदर ही अपने पाचन को सुधारना चाहते हैं तो कच्चा पपीता आपके लिए अच्छा है। यदि आंत की कमजोरी के कारण आप में विटामिन्स का संचय नहीं होता है तो आप इससे विटामिन सी प्राप्त कर सकते हैं। इसमें पपाइन होता है जो कि प्रोटीन को विभाजित करता है और खाने को पाचन योग्य बनाता है।

केला
यह आपके आंतों के कार्य को सही बनाए रखता है, आप इसे खाना खाने के बाद या पहले कभी भी खा सकते हैं। दोनों ही तरीकों से यह आपके पेट के लिए फायदेमंद है।

अनानास (पाइन एप्पल)
जीभ पर अजीब स्वाद छोडने के कारण कई लोग अनानास का सेवन नहीं करते हैं। लेकिन यह पाचन के लिए अच्छा फल है, इसमें ब्रोमेलिन इंजाइम होता है जो कि खाने को पचाने में मददगार है।

अंजीर
1 कप सूखे अंजीर में 15 ग्राम फाइबर होता है जो कि खाने को विभाजित कर उसे पचाने के लिए पर्याप्त है। खाने के बाद एक कप अंजीर का सेवन पाचन क्रिया के लिए सही है।

एवोकैडो
इस फल में पोषक तत्वों, विटामिन्स और एनर्जी की भरपूर मात्रा होती है। भारी खाने को पचाने के लिए खाने के बाद आधे एवोकैडो का सेवन फायदेमंद है।



Click it and Unblock the Notifications