Latest Updates
-
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ
भारी वर्कआउट करने के बाद जरुर पियें चॉकलेट मिल्क
रोज़ जिम में वर्कआउट करने के बाद अगर आप इतना थक जाते हैं कि बाकी का दिन गुजारना मुश्किल हो जाता है, तो अपनी दोस्ती चॉकलेट मिल्क से कर लें। जी हां, एक्सपर्ट कहते हैं कि जिम में कड़ा वर्कआउट करने के बाद चॉकलेट मिल्क पीने से शरीर को ज्यादा शक्ति और ऊर्जा मिलती है। यह सेहत के लिये अन्य आर्टिफीशियल एनर्जी ड्रिंक्स के मुकाबले कहीं ज्यादा अच्छा होता है।
बाजारू चॉकलेट मिल्क पीने की जगह पर घर पर खुद चॉकलेट मिल्क तैयार करें। इसके लिये एक गिलास दूध में थोड़ा सा चॉकलेट सीरप मिलाएं। तीन हफ्तों तक वर्कआउट करने के बाद चॉकलेट मिल्क का सेवन करें और देखें आपकी बॉडी कितनी जल्दी मजबूत होती है। प्रोटीन, कैल्शियम और कार्बोहाइड्रेट से भरा यह चॉकलेट मिल्क पेशेवर तैराकों और धावकों दृारा भी पसंद किया जाता है।
MUST READ: वर्कआउट के बाद खाएं ये 10 भोज्य पदार्थ
आइये जानते हैं कि भारी वर्कआउट के बाद चॉकलेट मिल्क क्यूं पीना चाहिये ।

प्रोटीन से भरा
एक कप चॉकलेट पीने से आपको 8 से 11 ग्राम तक का प्रोटीन मिलेगा जो कि शरीर को ऊर्जा देने के साथ ही मासपेशियां बनाने में भी मददगार होगा। इसे पीने से छतिग्रस्त कोशिकाएं फिर से बनने लगेंगी। इसमें पाया जाने वाला प्रोटीन मासपेशियों को ताकत देता है।

कार्बोहाइड्रेट तत्व
चॉकलेट मिल्क में कार्बोहाइड्रेट होता है जो कि स्वास्थ्य के लिये अच्छा होता है, खासतौर पर तब जब आप भारी वजन उठाते हैं। कार्बोहाइड्रेट्स की वजह से आप जिम में ज्यादा ताकत के साथ वर्कआउट कर सकते हैं। इमसें मौजूद शुगर एनर्जी को बूस्ट करती है।

हेल्दी पेय
एक्सपर्ट के मुताबिक आपको एक भारी वर्कआउट करने के बाद एक हेल्दी पेय जरुर पीना चाहिये। चॉकलेट मिल्क ना केवल स्वास्थ्य और पोषण से भरा हुआ होता है बल्कि इसमें बहुत कम कैलोरी होती है।

कैल्शिमय से भरा
चॉकलेट मिल्क कैल्शियम से भरा होता है। यह मासपेशियों में तनाव को कम करता है।

स्वास्थ्य लाभ से भरा
चॉकलेट मिल्क एथलीटों, पेशेवर तैराकों और धावकों दृारा पिया जाता है। रनर्स इसे दौड़ने के बाद पीना पसंद करते हैं। इससे वे जल्दी चार्ज हो जाते हैं तथा इससे उन्हें रिकवर होने में मदद मिलती है। चॉकलेट मिल्क का प्रभाव पीने के काफी घंटो देर तक बना रहता है।

धैर्य बढ़ाने में मददगार
अगर आप किसी लंबी रेस में भाग लेने की सोंच रहे हैं तो चॉकलेट मिल्क का सेवन अभी से करना प्रारंभ कर दें। यह पेय आपको शक्ति और ऊर्जा से भर देगा।

स्ट्रांग बनाएं
यह ड्रिंक आपको लंबे समय तब शक्ति और मजबूत प्रदान करेगा। अगर इसे तीन हफ्तों तक वर्कआउट करने के बाद लिया जाए तो यह आपकी बॉडी को चेंज कर देगा। अगर आप स्विमिंग या दौड़ने के बाद तुरंत ही थक जाते हैं तो इस ड्रिंक को जरुर पियें।



Click it and Unblock the Notifications
