Latest Updates
-
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश -
Karwa Chauth Wishes For Wife: चांद की चांदनी...करवा चौथ के मौके पर पत्नी को भेजें ये प्यार भरे मैसेज और शायरी -
Happy Karwa Chauth 2026 Wishes: चांद से मांगी हैं आपके लिए खुशियां…इन संदेशों से दें करवा चौथ की शुभकामनाएं -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा? जानें आपके शहर में कब होगा दीदार -
Aditi Rao Hydari ने बताया ब्यूटी सीक्रेट, ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं ये घरेलू नुस्खे
स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज में फायदेमंद कुलथी
आयुर्वेद के अनुसार कुलथी गर्म तासीर की और हल्के तीखे स्वाद वाली होती है। यह पचने में आसान, शरीर में पित्त और रक्त बढाती है। आयुर्वेद के अनुसार यह दाल मानव शरीर के लिये सेहतमंद मानी गई है। यह कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज में इस्तेमाल होती है।
READ: पथरी में अमृत है कुलथी
कुलथी को दक्षिण भारत में काफी ज्यादा खाई जाने वाली दलहन है। दक्षिण भारत में इसके अंकुरित दाने तथा इसके पकवान बनाए जाते हैं। आयुर्वेद के अनुसार इसमें अनेको स्वास्थ्य लाभ हैं। कुलथी के दानों में काफी सारा प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम और लौह होता है।
READ: आयुर्वेद के अनुसार वजन कम करने के लिए टिप्स
आयुर्वेद के अनुसार कुलथी गर्म तासीर की और हल्के तीखे स्वाद वाली होती है। यह पचने में आसान, शरीर में पित्त और रक्त बढाती है। आयुर्वेद के अनुसार यह दाल मानव शरीर के लिये सेहतमंद मानी गई है। यह कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज में इस्तेमाल होती है।

मासिक धर्म गड़बड़ी:
जिन महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान ज्यादा ब्लीडिंग होती है या फिर अनियमित महावारी होती है, उनके लिये यह लाभकारी है। इसमें मौजूद लौह शरीर में हीमोग्लोबिन बढाता है।

मधुमेह:
इसके नियमित सेवन से आपका बढा हुआ ग्लूकोज लेवल सामान्य भी हो सकता है।

पेट की समस्या:
रोज इस्तेमाल करने पर कीड़ों से होने वाले इंफेक्शन और पेट की परेशानियाँ जैसे एसीडिटी आदि दूर रहतीं हैं।

शुक्राणुओं की गिनती बढाए:
कुलथी में कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन और अमीना एसिड होते हैं, जो कि स्पर्म बढ़ाने के लिये योगदान करते हैं। कुलथी सीमेन से गंदगी को बाहर भी निकाली है।

मोटापा कम करना:
यह शरीर की चर्बी को घटाती है और कफ जो कि मोटापे की जड़ है उसे दूर करती है। इसमें ढेर सारा प्रोटीन और फाइबर होता है, जिससे आसान से वजन कम होता है।

बुखार और सदी-खांसी:
कुलथी अस्थमा, बुखार, सदी-खांसी या जकड़न से निजात दिलाती है। थोड़ी सी कुलथी को पानी में उबालें, इस पानी से बुखार को नियत्रिंत करने में मदद मिलेगी।

कब्ज:
इसमें मौजूद ढेर सारा फाइबर कब्ज में आराम दिलाता है। इससे पेट आराम से साफ हो जाता है।

किडनी स्टोन:
कुलथी के सेवन से पथरी टूट कर छोटी होती है, जिससे पथरी सरलता से मूत्राशय में जाकर पेशाब के रास्ते से बाहर आ जाती है।

कैसे करें प्रयोग:
कुलथी को रात भर पानी में भिगो कर रखना पड़ता है। सुबह इसे साफ पानी से धो कर कुकर में पका लें, जिससे इसकी सब्जी या सूप बना सके। अगर आप इसे स्प्राउट के रूप में खाएं तो इसकी पोषण छमता ज्यादा बढ जाएगी।

किसे नहीं खाना चाहिये:
प्रेगनेंट महिलाएं, जिन्हें वजन बढाना हो या फिर टीबी के रोगी को।



Click it and Unblock the Notifications
