Latest Updates
-
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जानें केंद्रीय शिक्षा मंत्री के बारे में सबकुछ -
CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, जानें इस बीमारी के लक्षण और बचाव के उपाय -
World IVF Day: पहली बार में आईवीएफ को बनाना है सफल, तो अपनाएं डॉक्टर के बताए ये 6 टिप्स -
Devshayani Ekadashi Vrat Katha: देवशयनी एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, भगवान विष्णु बरसाएंगे कृपा -
Devshayani Ekadashi Wishes In Sanskrit: देवशयनी एकादशी पर प्रियजनों को संस्कृत में भेजें बधाई संदेश और श्लोक -
Devshayani Ekadashi 2026 Wishes: चार महीनों का शुभ आरंभ...देवशयनी एकादशी पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Devshayani Ekadashi 2026 Niyam: देवशयनी एकादशी के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं? जान लें व्रत के नियम -
कुदरत का अनोखा करिश्मा! महिला ने एक जैसी दिखने वाली चार जुड़वां बच्चियों को दिया जन्म, डॉक्टर भी हैरान
जल जीरा पीने के स्वास्थ्य लाभ
जल जीरा एक बड़ा ही चटपटा और स्वादिष्ट पेय पदार्थ है, जो गर्मियों में पिया जाता है। क्या आप जानते हैं कि प्यास बुझाने वाला और स्वाद के लिये पिया जाने वाला जल जीरा स्वास्थ्य के लिये कितना फायदेमंद होता है।
जल जीरा वजन कम, पेट ठीक रखने और शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के काम आता है। गर्मियों में जब तापमान बढ़ जाता है तब जल जीरा जरुर पीना चाहिये क्योंकि यह शरीर की गर्मी को कम करता है तथा पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है।
देसी ठंडा जो भगाए गर्मी और बनाए स्वस्थ
इसी बात पर आइये जानते हैं गर्मियों में जल जीरा पीने के स्वास्थ्य लाभ...

जल जीरा घटाए वजन
इसे दिन में दो बार पियें। इसे पीने से भूख कम लगती है जिससे आप अति से ज्यादा भोजन खाने से बच जाएंगे।

एसिडिटी दूर करे
अगर आपको एसिडिटी की समस्या है तो जलजीरा को धीरे धीरे पियें, जब तक कि एसिडिटी कम ना हो जाए।

कब्ज दूर करे
यह कब्ज की समस्या को दूर करता है। इसे दिन में दो बार पियें।

गैस दूर करे
इसे पीने से गैस दूर होती है। इसे तब तक धीरे धीरे पियें जब तक कि पेट की गैस पूरी तरह ना निकल जाए।

मतली रोके
यह उन गर्भवती महिलाओं के लिये अच्छा है, जिन्हें सुबह के समय उल्टी महसूस होती है। उन्हें इसका सेवन जरुर करना चाहिये।

पानी की कमी ना होने दे
यह शरीर में गर्मियों के मौसम में पानी की कमी नहीं होने देता।

मासिक धर्म के दर्द को रोके
लड़कियों में मासिक धर्म के समय तेज दर्द को होने से यह रोकता है। इसे दिन में कई बार पीने से पीड़ा से आराम मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications