Latest Updates
-
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार
क्यूं होती है शाकाहारी लोगों की लम्बी आयु
मांसाहारी लोगों को एक बार फिर से झटका लग सकता है जब उन्हे पता चले कि मीट खाने से उनकी उम्र घट जाएगी। यह बात मजाक नहीं बल्कि सच है, कई शोधों से यह बात सामने आ चुकी है कि शाकाहारी लोगों का जीवन, मांसाहारी लोगों की अपेक्षा ज्यादा दीर्घ और स्वस्थ होता है।
हाल ही में किए गए अध्ययनों में यह बात सामने आई है कि जो लोग मांस का सेवन करते हैं उनका ब्लडप्रेशर, शाकाहारी लोगों की अपेक्षा कम रहता है।
READ: शाकाहारी बने स्वस्थ्य रहें
शाकाहारी लोगों को दिल सम्बंधी समस्याओं का सामना कम करना पड़ता है बल्कि मांसाहारी लोगों में दिल के मरीजों की तादाद कहीं ज्यादा है। ऐसे ही और भी कई प्वाइंट हैं जिनके आधार पर यह स्पष्ट किया जा सकता है कि आखिर क्यूं शाकाहारी लोगों की आयु लम्बी होती है।

मृत्यु का कम खतरा: शाकाहारी लोगों के शरीर में असंतृप्त वसा की मात्रा काफी कम होती है जिसके कारण उनका कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है जिसके कारण उन्हे ब्लॉकेज की समस्या न के बराबर होती है, जिसके चलते अचानक मृत्यु का भय नहीं रहता है।
READ: कैसे बने शाकाहारी?
कैंसर का कम खतरा: मासांहार में मृत जीवों की कोशिकाएं होती हैं जिनका सेवन करने से शरीर में काफी परिवर्तन होते हैं, कई बार ये परिवर्तन, कैंसर जैसी घातक बीमारी का कारण बन जाते हैं। कुछ शोधों से यह पता चला है कि शाकाहारी लोगों को कैंसर होने का खतरा कम होता है।
निम्न रक्त चाप: मासांहारी लोगों का रक्तचाप यानि ब्लडप्रेशर अक्सर गड़बड़ करता है। औसतन, शाकाहारी लोगों को ब्लड़प्रेशर सम्बंधी समस्या कम होती है। READ: शाकाहारी बनने के साइड इफेक्ट्स
डायबटीज का कम खतरा: मांसाहार का सेवन करने वाले लोगों को जानकर बुरा लग सकता है कि अगर वह मीट डाइट में सुधार नहीं लाएंगे तो उन्हे डायबटीज होने का खतरा है। मांस का सेवन करने से ब्लड़ सुगर लेवल बढ़ता है और वजन में भी वृद्धि होती है जिससे मधुमेह होने के चांसेस ज्यादा होते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications