Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
आयुर्वेद की मदद से करें अपच का उपचार
अपच एक बहुत ही आम समस्या है लेकिन ये छोटी सी समस्या हमारे पूरे दिन को अस्त-व्यस्त कर देती है। हालांकि इस परेशानी से निजात पाने के लिए कई दवाएं व चूर्ण मौजूद हैं लेकिन कुछ घरेलू उपाय भी इससे छुटकारा दिलाने में कारगर साबित हुए हैं।
अदरक, अपच के लिए एकदम सही घरेलू उपाय
अपच के दौरान पेट में मरोड व उभाल उठते हैं, इनसे राहत पाने के लिए एक गिलास पानी पिएं। समय पर इस समस्या का उपचार करना बहुत जरुरी है क्योंकि आगे चल कर यह बवासीर का कारण बन सकती है।

1 रसोई में मौजूद खाद्य पदार्थ
हमारी रसोई में कई ऐसे खाद्य पदार्थ होते हैं जिनका इस्तेमाल हम मसालों के रूप में करते हैं। ये केवल खाने के स्वाद को ही नहीं बढाते बल्कि अपच की समस्या से भी छुटकारा दिलाते हैं। व्यंजनों में अजवायन, सौंफ, धनिया, जीरा, काली मिर्च व हींग जैसे पदार्थों का उपयोग करें। हरी मिर्च, अदरक, नींबू, धनिया व पुदीने को डालकर बनाई गई चटनी पाचन में बहुत लाभदायक रहती है। पेट की खराबी से निजात पाने के लिए अदरक के टुकडे पर नींबू निचोड कर उस पर थोडा काला नमक डालकर खाएं। इसके अलावा आप छाछ में चुटकी भर धनिया व जीरा पाउडर डालकर भी पी सकते हैं।

2 धनिया
ठंडा होने के कारण धनिया अपच की समस्या में बहुत प्रभावी साबित होता है। अपच से राहत पाने के लिए आप आधे गिलास छाछ में भुने हुए धनिये के बीजों को डालकर दिन में दो बार पिएं। इसके अलावा आप इलायची, लौंग, सौंठ व धनिये के बीजों को पीसकर एक पाउडर तैयार कर सकते हैं।

3 हर्बल चाय
अक्सर कुछ लोगों को खाने के बाद चाय पीने की आदत होती है। अगर आप भी चाय के शौकीन हैं तो अपना रूख हर्बल टी की ओर करें। इसके लिए एक कप गर्म पानी में 5 मिनट के लिए अपने पसंदीदा हर्बल टी बैग को डालें तथा इसे ठंडा होने से पहले पी लें। खाने के बाद, पुदीने या कैमोमाइल वाली हर्बल चाय के सेवन से आपके पेट को थोडी सी राहत मिलेगी

4 शहद व नींबू
अगर बदहजमी आपके लिए एक दैनिक समस्या बन गई है तो रोज सुबह एक गिलास गर्म पानी में 1 चम्मच शहद व 1 नींबू को निचोड कर पिएँ।

5 एलोवेरा
अन्य जडी बूटियों की तरह एलोवेरा को भी अपच से छुटकारा पाने के लिए आजमाया गया है। अपच के दौरान दिन में दो बार 10 से 20 मिलीलीटर ताजे एलोवेरा जेल को पिएं। डिब्बे में आने वाले एलोवेरा जूस का सेवन ना करें क्योंकि इसमें साइट्रिक एसिड डाला जाता है जो आपकी पीडा को बढ़ा सकता है।

6 सौंफ
सौंफ हमेशा पाचन क्रिया को सुधारने में फायदेमंद रही है। अपने पेट को शांत रखने के लिए खाने के बाद थोडी सी सौंफ अपने मुंह में डालें व इसे अच्छे से चबाकर खाएं।

7 आयुर्वेदिक दवाएं
हिंगवशतक चूर्ण, त्रिफ्ला चूर्ण, लसुन वत्ती, कुमारीसव जैसी कई दवाएं सही आयुर्वेद चिकित्सक की देखरेख में ली गई हों तो काफी लाभदायक परिणाम देती हैं।

8 सेब
सेब के छिलके में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। फाइबर से समृद्ध फल अपच से राहत पाने में सहायक साबित होते हैं। अतः अपने डायट में फलों को शामिल करें। दिन में कम से कम दो फलों का सेवन करें।

9 चकोतरा
अपच के कारण पेट में जलन पैदा होती है। इस जलन को शांत करने के लिए चकोतरा व इसके छिलकों को इस्तेमाल किया जा सकता है। चकोतरे के छिलकों में मौजूद विटामिन व पोषक तत्व पेट की परेशानी से राहत दिलाते हैं। इसके लिए आप चकोतर के छिलकों को धूप में सुखाएं तथा पेट से जुडी समस्या होने पर एक या दो छिलके को सीधा निगल लें।

10 दालचीनी
कुछ लोग चाय में दालचीनी का इस्तेमाल करते हैं तो कुछ इसे मसाले के रूप में अपनाना पसंद करते हैं। अतः यह हर घर में मौजूद होती है। दालचीनी पाचन क्रिया को सुधारती है व पेट में बन रही गैस से निजात दिलाती है। इसे चाय के रूप में बनाने के लिए एक कप गर्म पानी में आधा चम्मच दालचीनी का पाउडर डालें तथा इसे कुछ मिनटों के लिए उबलने दें। फिर इसे एक कप में डालें और पी लें।

11 जीवन शैली में बदलाव
जीवन शैली में बदलाव लाने से हमें अपनी कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। ऐसा करने के लिए हमें समय पर खाना खाना चाहिए, खाना आराम से लेकिन धीरे-धीरे खाना चाहिए, अधिक पानी पिएं व नियम रूप से कसरत करें। शराब से परहेज करें तथा तनाव से दूर रहें।

12 ये ना करें
भूखे पेट काम ना करें, जरुरत से ज्यादा ना खाएं, भोजन से पहले व भोजन के तुरंत बाद फल ना खाएं, गर्म व ठंडी चीजों को एक साथ ना खाएं, सिगरेट ना पिएं, खाना खाने के फौरन बाद जमीन पर ना लेटें, रात का खाना देर से ना खाएं। कई बार ऐसी छोटी-छोटी गलतियां पेट से जुडी परेशानियों का कारण बन सकती हैं। अगर यह हर रोज की समस्या बन गई है तो डॉक्टर की सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
