Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
वजन घटाने के लिये पीजिये मौसंबी का जूस
मौसम्बी का जूस काफी लाभप्रद होता है लेकिन क्या आपको मालूम है कि इसे पीने से वजन भी नियंत्रित होता है। इस बारे में एक्सपर्ट का मानना है कि नींबू के बाद मौसम्बी एक ऐसा स्वीट लाइम फ्रूट होता है जो शरीर के बढ़ते वजन को कम करने में मददगार साबित हो सकता है।
READ: मौसम्बी का रस लगाने से बाल बनते हैं मजबूत और स्मूथ
यह स्वाद में हल्का मीठा और हल्का सा खट्टा होता है। एक दिन में दो गिलास मौसम्बी का जूस पीने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और वजन भी कंट्रोल हो जाता है। आइए जानते हैं कि किस प्रकार मौसम्बी का जूस, वजन को संतुलित रखने में मदद करता है:-

1. भूख मिटाएं:
मौसम्बी का जूस पीने से आपको बहुत तेजी लगने वाली भूख शांत हो जाती है। ऐसा नहीं कि सिर्फ भूख शांत हो जाएं लेकिन आपको ऊर्जा न मिलें। इसे पीने से शरीर को भरपूर ऊर्जा मिलती है जिससे फायदा होता है।

2. कम कैलोरी:
इस फल के जूस में बहुत कम कैलोरी होती है। एक गिलास मौसम्बी के जूस में सिर्फ 50 कैलारी जूस होता है, जिससे वजन काफी कम हो जाता है।

3. फाइबर की अधिकता:
इस जूस में बहुत अधिक फाइबर होता है। अगर आप पूरे दिन में 20 मिली भी जूस पी लेते हैं तो आपको थकान महसूस नहीं होगी।

4. पोषक तत्वों से भरपूर:
मौसम्बी, पोषक तत्वों से भरपूर फल है। इसमें सभी प्रकार के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जिसका जूस पीने से ये सारे आपके शरीर में पहुंच जाते हैं।

5. टॉक्सिन को निकालें:
इस जूस को पीने से शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं, जिससे आपका शरीर सुचारू रूप से प्रक्रियान्वित रहता है। इस प्रकार आपके वजन घटने में सहायता हो जाती है।

6. कोलेस्ट्रॉल स्तर:
मौसम्बी का जूस पीने से शरीर का कोलेस्ट्रॉल संतुलित रहता है, जिससे आपको वजन घटाने में आसानी रहती है।

मौसम्बी का जूस किस प्रकार पिएं:
प्रतिदिन सुबह के नाश्ते के दौरान, एक गिलास मौसम्बी का जूस पी लें। आप चाहें तो इसमें हल्का गुनगुना पानी और शहद मिलाकर पी सकते हैं। सादा मौसम्बी का जूस पीने पर इसमें काला नमक मिला लें, स्वाद बदलने के साथ-साथ शरीर में पोटैशियम भी नियत्रिंत हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
