Latest Updates
-
Chhatrapati Sambhaji Maharaj Jayanti: छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 14 May 2026: मेष और सिंह राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें गुरुवार को किन राशियों पर होगी धन वर्षा -
Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, इस मेडिकल कंडीशन के चलते हुई मौत -
PCOS का नाम बदलकर हुआ PMOS, जानिए क्या है इसका मतलब और क्यों रखा नया नाम -
प्रतीक यादव ने ऐसे किया था अपर्णा यादव को प्रपोज, 10 साल बाद हुई थी दोनों की शादी, बेहद फिल्मी है लव स्टोरी -
Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती -
कौन थे प्रतीक यादव? जानें अखिलेश यादव के भाई की कैसे हुई मौत, कितनी संपत्ति के मालिक थे, परिवार में कौन-कौन -
Apara Ekadashi Vrat Katha: अपरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों और प्रेत योनि से मिलेगी मुक्ति -
Apara Ekadashi 2026 Wishes In Sanskrit: अपरा एकादशी पर अपनों को भेजें ये मंगलकारी संस्कृत संदेश और दिव्य श्लोक -
Apara Ekadashi 2026 Wishes: अपरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें भगवान विष्णु के आशीर्वाद भरे ये शुभकामना संदेश
क्या आपकी रीढ़ कमजोर है?
क्या आपको हर समय अपनी कमर में हल्का सा दर्द महसूस होता है यानि आपकी रीढ़ काफी कमजोर है जिसके चलते आपको हर समय दर्द का सामना करना पड़ता है।
बोल्डस्काई के इस आर्टिकल में हम आपको कमजोर कोर के बारे में कुछ बातों को बताएंगे, जिससे आपको हर बात सही और विस्तारपूर्वक तरीके से समझ में आ जाएगी।

कमजोर रीढ़ के लक्षण क्या हैं?
खराब तरीके से बैठना: अगर आपके बैठने का तरीका सही नहीं है तो आपको कमर और पीठ-पेट में दर्द हो सकता है। इस वजह से कोर भी वीक हो जाती है। कंधे झुकाकर चलने से भी कोर में कमजोरी आ जाती है, जो कि अधिकांश लोग करते ही हैं।

कमर के निचले हिस्से में दर्द: कमर के निचले हिस्से में दर्द, आपके शरीर की पेल्विक हड्डियों को कमजोर होने का संकेत देता है। इसके कमजोर होने से रीढ़ की हड्डी पर भी असर पड़ता है।

कोर मांसपेशियों को मजबूत क्यों रखें:
मजबूत कोर से शरीर में कई समस्याएं नहीं होती है; जैसे- कमर में दर्द, पेट के निचले हिस्से में दर्द, पसलियों में दर्द आदि। अगर किसी के सिक्स पैक एब्स दिखाई देते हैं तो इसका मतलब बिल्कुल नहीं है कि उसकी कोर स्ट्रांग है। 6 पैक एब्स दिखने का मतलब होता है कि उसके शरीर में फैट नहीं है लेकिन मजबूती की कमी हो सकती है।

कोर मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए क्या करें?
इस बारे में एक्सपर्ट अरनव का कहना है कि मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए आपको हर दिन उन पर मेहनत करनी होगी। सही तरीके से जिम में एक्सरसाइज करनी होगी। आपकी अपना बैठने और उठने का ढंग सही रखना होगा, ताकि भविष्य में भी कोई दिक्कत न हों।

वीक कोर को मजबूत बनाने के लिए अरनव के टिप्स:
1. कम्प्यूटर पर काम करते समय सही तरीके से बैठें। कमर झुकाकर न बैठें।
2. कंधे झुकाकर न चले। सीधा खड़े हों और ऐसे ही चलें।
3. जिम में ट्रेनर के अंडर में ही एक्सरसाइज करें। सप्ताह में कम से कम चार दिन एक्सरसाइज जरूर करें।

कोर को मजबूत करने के लाभ:
1. फील गुड: कोर के स्ट्रांग रहने से आपको अच्छा लगेगा, आपको शरीर में दर्द नहीं होगा और आपको बैठने या उठने में किसी प्रकार की तकलीफ नहीं होगी।
2. पीठ में आराम: कोर के स्ट्रांग रहने से पीठ में दर्द नहीं होता है और रिलैक्स रहता है। हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत रहती हैं।
3. दैनिक कार्यों में आराम: अगर आपको कई दैनिक कार्यों को करने में दिक्कत होती है तो आपको मजबूत कोर से काफी आराम मिलेगी। आपके मुंह से हर बार निकलने वाली आह् फिर कभी नहीं निकलेगी।
4. संतुलन: मजबूत कोर होने से शरीर का संतुलन सही रहता है। बार-बार गिरने या लुढ़कने का चांस कम हो जाता है। कमर के दुरूस्त होने से बॉडी हमेशा फिट रहती है।
कमजोर रीढ़ आपके निचले शरीर को किस प्रकार प्रभावित करती है:
अगर आपकी कोर कमजोर होती है तो शरीर का बीच का हिस्सा ही कमजोर हो जाता है, जिसके कारण पूरी बॉडी को बैलेंस होने में दिक्कत होती है। इस वजह से घुटनों पर जोर आता है और वह भी कुछ ही समय में कमजोर पड़ जाते हैं। इसलिए कोर को स्ट्रांग रखना बेहद आवश्यक है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications