Latest Updates
-
मानसून से पहले दिल्ली में डेंगू के 162 और मलेरिया के 42 मामले, कहीं आप भी न हो जाएं शिकार; जानें बचाव के उपाय -
Dhaba Style Marinade Chicken Tikka Recipe: घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्मोकी स्वाद -
प्रेग्नेंट हैं 39 साल की सामंथा रुथ प्रभु! करीबी शख्स ने किया कन्फर्म, जानें कब होगी डिलीवरी -
मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का खुल गया राज, 52 की उम्र में यंग दिखने के लिए करती हैं ये 5 योगासन -
South Indian Style Tomato Rice Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा स्वाद -
Summer Solstice: 21 जून को क्यों होता है साल का सबसे बड़ा दिन? जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह -
International Yoga Day 2026 Wishes: योग करे जो रोज...योग दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं -
Father's Day 2026 Shayari: उंगली पकड़कर चलना सिखाया...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरियां -
Zero Oil Sprouts Cheela Recipe: वजन घटाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता -
50+ Father's Day 2026 Wishes: जिसके सिर पर पिता का हाथ...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाले मैसेज
जानिये शादी के बाद महिलाएं क्यूं हो जाती हैं मोटी
अक्सर आपने औरतों की गॉसिप में सुना होगा कि शादी के बाद उनका वजन अचानक से बढ़ गया। ये कोई शारीरिक प्रक्रिया के कारण होता है या फिर उनकी ही लापरवाही का नतीजा है।
READ: तोंद कम हो जाएगी अगर सोने से पहले पियेंगे ये पेय पदार्थ
हर कोई अपने हिसाब से अपने मोटापे की कहानी को मोढ देता है, किसी को कोई बीमारी का असर नजर आता है और किसी को अपने ससुराल का पानी नहीं सूट करता है।
असल बात कोई नहीं बताता कि वो अपने शरीर के साथ कैसा अत्याचार कर रहा है। अगर आप ऐसी ही महिलाओं में से एक है जिसका वजन, शादी के बाद बढ़ने लग गया है तो वह इन कारणों को जानें कि आखिर ऐसा क्यों होता है और उसे हैंडल करें, ताकि मोटापा न बढ़ें।

1. खाते ही रहना:
शादी के बाद डाइट का ख्याल मन से निकल जाता है और हर समय कुछ न कुछ खाने को मन करता रहता है। यह हानिकारक होता है, लेकिन इसका ख्याल ही मन में नहीं आता है।

2. खुद को समय न दे पाना:
शादी के बाद लड़की, फैमिली में उलझ जाती है और उसके पास अपने लिए ही समय नहीं रह जाता है। वह अपने फिगर पर ध्यान नहीं दे पाती है।

3. प्राथमिकताएं बदल जाना:
जो लड़कियां, पहले हमेशा अपनी बॉडी को लेकर कर्न्सन रहती थी, शादी के बाद उनकी प्राथमिकता पति को टिफिन देने तक सीमित रह जाता है। उन्हे अपने बालों को संवारने से ज्यादा सास ससुर की चाय का ख्याल आने लगता है।

4. बाहर डिनर करना:
शादी के बाद कुछ महीनों तक मन में प्यार के, रोमांस के फूल खिलते हैं जिसके कारण हर दिन रात को बाहर डिनर होता है और बॉडी फैट में इजाफा होता चला जाता है।

5. गर्भावस्था के बाद:
गर्भवती होने के बाद और मां बनने के बाद शारीरिक प्रक्रिया बदल जाती हैं और शेड्यूल में भी परिवर्तन आ जाता है। इस कारण वजन का बढ़ना स्वाभाविक है।

6. ज्यादा ख्याल:
कुछ औरतें बहुत किस्मत वाली होती हैं जिन्हे पति का भरपूर प्यार मिलता है। ऐसे पति बहुत ख्याल रखते हैं, वो अपनी पत्नियों को बिस्तर से भी नहीं उतरने देते हैं, ऐसे में पति का मोटापा कम और पत्नी को बढ़ जाता है।

7. आलसीपन:
शादी के बाद अगर पत्नी सिर्फ पति के साथ है तो उसका मोटापा तेजी से बढ़ता है क्योंकि वह आलसी हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications