Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
इन 6 आहारों के गलत समय पर सेवन करने से होते हैं ये नुकसान
जैसा कि हम सब जानते हैं कि स्वस्थ शरीर के लिए संतुलित आहार बहुत आवश्यक है और आवश्यक पोषक तत्वों से युक्त स्वस्थ आहार लेने से शरीर पोषित रहता है।
Netmeds! Get 20% Off on All your Medical Essentials Now
परन्तु क्या आप जानते हैं कि इन खाद्य पदार्थों को गलत समय पर खाने से ये हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं? अत: यह जानना बहुत महत्वपूर्ण है कि किस समय कौन से पदार्थ खाने चाहिए ताकि स्वास्थ्य का उचित तरीके से ध्यान रखा जा सके।
आइए इन खाद्य पदार्थों को खाने के उचित समय के बारे में जानें।

1. चावल
डाइटीशियन हमेशा यह सलाह देते है कि रात में चांवल नहीं खाना चाहिए क्योंकि इनमें स्टार्च बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है।
यदि आप रात में चांवल खाते हैं तो आपका पेट फूल सकता है और आपको नींद से संबंधित समस्याएं हो सकती है। ऐसा भी कहा जाता है कि रात में चांवल खाने से वज़न बढ़ता है क्योंकि इसे पचने में अधिक समय लगता है।
चांवल खाने का सही समय क्या है?
चांवल दिन के समय खाने चाहिए क्योंकि दिन के समय चयापचय की दर उच्च होती है।

2. दूध
दूध में प्रोटीन्स और अन्य पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। यही कारण है कि इसे हेल्दी ड्रिंक कहा जाता है। हालाँकि विशेषज्ञ दावा करते हैं कि दिन के समय दूध का सेवन करने से आप सुस्ती महसूस कर सकते हैं क्योंकि इसके पाचन में अधिक समय लगता है।
दूध पीने का सही समय क्या है?
दूध पीने का सही समय रात में है क्योंकि यह शरीर को आराम देता है तथा इसमें उपस्थित पोषक तत्व प्रभावी तरीके से अवशोषित किये जा सकते हैं। शुक्राणु बढ़ाने में कैसे मददगार गरम दूध और शहद

3. दही
रात में दही खाने से शरीर में उष्णता बढ़ती है जिसके कारण एसिडिटी तथा पाचन से संबंधित तकलीफ हो सकती है। इससे कफ़, सर्दी और बलगम की समस्या हो सकती है।
दही खाने का सही समय क्या है?
दिन के समय दही खाना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है क्योंकि यह पाचन की प्रक्रिया को आसान बनाता है और पेट को स्वस्थ रखता है।

4. ग्रीन टी
हम सभी को ग्रीन टी बहुत पसंद है क्योंकि इससे बहुत अधिक स्वास्थ्य लाभ होते हैं। परन्तु ये स्वास्थ्य लाभ आपको तभी मिल सकते हैं जब आप इसे सही समय पर पीयें। इसमें उपस्थित कैफीन के कारण सुबह जल्दी पीने से एसिडिटी और डिहाईड्रेशन की समस्या हो सकती है।
ग्रीन टी पीने का सही समय क्या है?
आप सुबह का समय छोड़कर दिन में कभी भी ग्रीन टी पी सकते हैं।

5. सेब
सेब में ऑर्गेनिक एसिड प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह पेट में एसिडिटी को बढ़ाता है। अत: रात के समय इसे खाने से एसिडिटी हो सकती है।
सेब खाने का सही समय क्या है?
सेब पेक्टिन का बहुत अच्छा स्त्रोत है। पेक्टिन एक फाइबर होता है जो मल त्याग को आसान बनाता है तथा कैंसर उत्पन्न करने वाले कारकों को शरीर से बाहर निकालता है अत: इसका सेवन दिन के समय करना चाहिये।

6. केला
रात के समय केला खाने से सर्दी ज़ुकाम हो सकता है तथा इसके कारण बलगम बनने की समस्या भी हो सकती है। अत: इसे रात में तथा खाली पेट न खाएं क्योंकि इससे पेट की तकलीफ हो सकती है।
केला खाने का सही समय क्या है?
केले में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है तथा यह पाचन में भी सहायक होता है। इसमें एंटासिड भी होता है जो हार्टबर्न की समस्या से आराम दिलाता है। दिन के समय इसे खाने से दिन भर आपके शरीर में उर्जा बनी रहती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
