Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
इन 7 कारणों से हो सकती है आपको अपच और बदहजमी
अगर आप हर वक्त अपने पेट से परेशान रहते हैं, यानी कि खाना ठीक से हजम ना होना, पेट में अक्सर गैस या एसिडिटी बनी रहना और आए दिन बदहजमी की शिकायत रहती है, तो आपको अपने खाना खाने के तरीके में जल्द से जल्द बदलाव कर लेने चाहिये।
पेट ठीक ना रहने की वजह से कई बीमारियां हो सकती हैं इसलिये कोशिश करें कि एक सही दिनचर्या का पालन करें। रात को देर से खाना या फिर ठीक प्रकार से चबा कर ना खाने आदि से आपके पेट को एक बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है।
आइये जानते हैं कि पेट की गैस, एसिडिटी, अपच और बदहजमी किन किन कारणों से हो सकती है।

रात में देर से भोजन करना
भले ही रात में आपको लेट लाइन काम पूरा करना हो या फिर रात में जगने का कोई और कारण हो, इतना ध्यान रखें कि खाना समय पर जरुर खा लें। रात को देर से खाना खाने पर पेट में खाना ठीक से हजम नहीं होता और फिर सुबह परेशानी होती है।

ज्यादा तेल मसाले वाला खाना ना खाएं
ज्यादा तेल, मसाले और उच्च वसा वाला भोजन खाने से बदहजमी हो सकती है। इससे एसिडिटी और पेट दर्द हो सकता है।

भूंख से अधिक खाना
कई लोग टीवी देखने के चक्कर में जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं जिससे उनके पेट पर प्रेशर पड़ता है और बाद में वे अपच का शिकार हो जाते हैं। ये फूड ज्यादातर पैकेट वाले या जंक फूड होते हैं, जो सेहत के लिये बहुत ही खराब होते हैं।

भोजन के बीच में लंबा गैप होना
वे लोग जो वजन को लेकर सतर्क होते हैं, वे अपना ब्रेकफास्ट भारी करते हैं और लंच को पूरी तरह से छोड़ कर भारी डिनर करते हैं। यह कोई अच्छा आइडिया नहीं है क्योंकि भोजन के बीच में लंबा अंतराल रखने से एसिडिटी और बदहजमी हो सकती है।

खाने के बीच में पानी पीना
अगर आप खाना खाने के बीच में पानी पीते हैं, तो अपच हो सकता है। क्योंकि पानी आपके पेट में मौजूद गैस्ट्रिक जूस को घोल देता है, जिससे उसका असर खतम हो जाता है और वह खाने को अच्छी तरह से हजम नहीं कर पाता।

कई प्रकार के आहार एक साथ खाना
कहने का मतलब है कि अगर फल को कार्बोहाइड्रेट से भरे ब्रेकफास्ट या डेयरी उत्पाद या फिर प्रोटीन को कार्बोहाड्रेट के साथ खाया गया तो, जाहिर सी बात है कि बदहजमी हो सकती है।

खाने को ठीक से ना चबाना
क्या ऑफिस के लिये लेट हो रही है? और आप तेजी के साथ ब्रेकफास्ट खाते हुए एक गिलास पानी गटागट पी लेते हैं। अगर आप हर सुबह ऐसा ही करते हैं और खाने को बिना चबाए लील जाते हैं, तो आपको गैस, एसिडिटी, अपच और बदहजमी हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
